लोग बदलाव और रोजगार चाहते हैं, गरीबों की सरकार चाहते हैं: खरगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कर्नाटक के चन्नापटना में पार्टी की चुनावी जनसभा को संबोधित किया

लोग बदलाव और रोजगार चाहते हैं, गरीबों की सरकार चाहते हैं: खरगे

Photo: IndianNationalCongress FB page

चन्नापटना/दक्षिण भारत। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को कर्नाटक के चन्नापटना में पार्टी की चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर खूब शब्दबाण छोड़े।

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मोदी सरकार ने कुछ चुनिंदा अरबपतियों का लाखों-करोड़ों रुपए का कर्ज माफ किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा आम जनता का पैसा 'लूटकर' अपने दोस्तों को फायदा पहुंचा रही है। 

मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार द्वारा जरूरतमंद लोगों को दिए जा रहे मुफ्त राशन का श्रेय कांग्रेस को देने की कोशिश की। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि मैं गरीबों को मुफ्त राशन दे रहा हूं, लेकिन वे भूल जाते हैं कि खाद्य सुरक्षा का कानून तो कांग्रेस लेकर आई है।

मल्लिकार्जुन खरगे ने मीडिया से बातचीत करने हुए कहा कि लोग बदलाव चाहते हैं, लोग गरीबों की सरकार चाहते हैं, लोग रोजगार चाहते हैं। हमें बहुमत में सीटें मिलेंगी। हमने कर्नाटक में 15-20 सीटें (28 सीटों में से) जीतने का लक्ष्य रखा है और हम निश्चित रूप से जीतेंगे।

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि नेहरूजी हमेशा लोगों से कहते थे कि लोकतंत्र को जिंदा रखें। जब तक हम लोकतंत्र को जिंदा नहीं रखेंगे, इस देश में उचित शासन नहीं होगा। वे (भाजपा) चुनाव जीतने के लिए जो कुछ करना है, कर रहे हैं, वे देश के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं।

Google News

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News