गुजरात और हिप्र के एग्जिट पोल: भाजपा की सत्ता जारी या कांग्रेस की बारी?

क्या कहते हैं विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल?

गुजरात और हिप्र के एग्जिट पोल: भाजपा की सत्ता जारी या कांग्रेस की बारी?

दिल्ली नगर निगम चुनाव के एग्जिट पोल भी जानिए

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान संपन्न होने के बाद सोमवार शाम को एग्ज़िट पोल आ गए। इनमें दोनों राज्यों के विधानसभा चुनावों के अलावा दिल्ली नगर निगम चुनाव नतीजों को लेकर अनुमान लगाया गया है। दिल्ली नगर निगम चुनाव के मतों की गिनती 7 दिसंबर को होगी। वहीं, हिमाचल और गुजरात में मतगणना के लिए 8 दिसंबर पर सबकी निगाहें हैं। विभिन्न एग्जिट पोल्स में लगाए गए अनुमान कुछ इस तरह हैं:

गुजरात विधानसभा चुनाव

भाजपा के गढ़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र के गृहराज्य गुजरात में इस बार भी 'कमल' खिलने जा रहा है। एग्जिट पोल तो यही इशारा कर रहे हैं। 

रिपब्लिक पीएमएआरक़्यू का एग्ज़िट पोल कहता है कि भाजपा को 128-148 सीटें मिल सकती हैं। दूसरी ओर कांग्रेस के खाते में सिर्फ 30-42 सीटें जा सकती हैं। हालांकि आम आदमी पार्टी (आप) यहां खाता खोलती नजर आ रही है। उसे 2-10 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य को 3 सीटें मिलने की संभावना है।

हालांकि न्यूज़ एक्स-जन की बात के एग्ज़िट पोल में सीटों का अंतर नजर आ रहा है। यह भाजपा को 117-140 सीटें, कांग्रेस को 35-51 सीटें और आप को 6-13 सीटें दे रहा है। 

टीवी9 गुजराती के एग्ज़िट पोल में भी भाजपा के लिए अच्छी खबर है। उसे 125-130 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 40-50 और आप को 3-5 सीटों पर ही संतोष करना पड़ सकता है।

गुजरात विधानसभा में 182 सीटें हैं और बहुमत के लिए 92 सीटों की जरूरत है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव

इस पहाड़ी राज्य में कांटे की टक्कर है। आजतक-एक्सिस माय इंडिया का एग्ज़िट पोल कहता है कि भाजपा को 24-34 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, कांग्रेस बाजी मार सकती है। उसके खाते में 30-40 सीटें जाती दिख रही हैं। आप के हिस्से में एक भी सीट जाने की संभावना नजर नहीं आ रही है।

इंडिया टीवी के एग्ज़िट पोल में भाजपा को 35-40 सीटों का अनुमान है। इसमें कांग्रेस पिछड़ रही है। उसे 26-31 सीटें मिलने का अनुमान है। आप फिर खाली हाथ है।

न्यूज़ एक्स-जन की बात के एग्ज़िट पोल में भाजपा को 32-40, कांग्रेस को 27-34 और आप को  शून्य सीटें मिलने का अनुमान है।

रिपब्लिक पीएमएआरक़्यू एग्ज़िट पोल के अनुसार, भाजपा 34-39 सीटें, कांग्रेस 28-33 सीटें और आप शून्य से 1 सीट पर जीत दर्ज कर सकती है।

टाइम्स नाउ और ईटीजी के एग्ज़िट पोल में भाजपा को 34-42 सीटों के साथ बढ़त मिल रही है। जबकि कांग्रेस को 24-32 सीटें मिल सकती हैं। 

बता दें कि हिप्र विधानसभा में 68 सीटें हैं। यहां बहुमत के लिए 35 सीटें जरूरी हैं।

दिल्ली नगर निगम चुनाव

यहां सभी नामी एग्ज़िट पोल्स में आप की जीत का अनुमान लगाया गया है। 

आज तक-एक्सिस माय इंडिया के एग्ज़िट पोल के अनुसार, आप को 149-171 सीटें, भाजपा को 69-91 सीटें और कांग्रेस को मात्र 3 सीटें मिल सकती हैं। 05-09 सीटें अन्य को मिलने की संभावना है।

टाइम्स नाउ-ईटीजी के एग्ज़िट पोल की मानें तो आप को 146-156 सीटें, भाजपा को 84-94 सीटें, कांग्रेस को 6-10 सीटें और अन्य को 0-4 सीटें मिलने का अनुमान है।

यहां कुल सीटें 250 हैं। बहुमत के लिए 126 सीटों का आंकड़ा छूना होगा।

Google News

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

'अज़ान' विवाद? बेंगलूरु में अपनी दुकान में भजन सुन रहे शख्स को बुरी तरह पीटा 'अज़ान' विवाद? बेंगलूरु में अपनी दुकान में भजन सुन रहे शख्स को बुरी तरह पीटा
फोटो: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से
विजयनगर जैन संघ के सदस्यों ने साध्वीश्री सुधाकंवर से किया चातुर्मास निवेदन
मधुबाला के लुक को पर्दे पर दोबारा जीवंत करेंगी शहनाज गिल
'क्रू’ पुरुषों की आलोचना वाली नहीं, कॉमेडी फिल्म है: कृति सैनन
दक्षिण कर्नाटक में कांग्रेस और भाजपा-जद(एस) गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद
लोकसभा चुनाव: कल्याण कर्नाटक का इलाका भाजपा के लिए नहीं होगा आसान
केंद्र में भाजपा फिर सत्ता में आएगी, मोदी पुन: प्रधानमंत्री बनेंगे: विजयेंद्र