भोजपुरी गाना ‘रिंकिया के पापा’ गाकर यूट्यूब पर छाया नाइजीरियन नौजवान

भोजपुरी गाना ‘रिंकिया के पापा’ गाकर यूट्यूब पर छाया नाइजीरियन नौजवान

samuel singh

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। भोजपुरी गाने अपनी मिठास और अलग अंदाज की वजह से भारत सहित कई देशों में मशहूर हो रहे हैं। सोशल मीडिया के रूप में उन्हें एक बड़ा मंच मिल गया है। इन दिनों एक भोजपुरी गाना ‘रिंकिया के पापा’ यूट्यूब पर खूब छाया हुआ है। इसे नाइजीरिया के एक सिंगर सैमुअल सिंह ने आवाज दी है, जिसके बाद यह धूम मचा रहा है। बता दें कि गाना 2002 में आया था, तब इसे मनोज तिवारी ने गाया था जो अब भाजपा के नेता हैं।

सैमुअल सिंह ने इसे दोबारा पेश कर भोजपुरी संगीतप्रेमियों का दिल जीत लिया। यह गाना अब तक 53 लाख बार से ज्यादा देखा जा चुका है। इसे देखने वालों की तादाद बढ़ती जा रही है। नाइजीरियन सिंगर ने इस गाने की मिठास बरकरार रखी है। यही वजह है कि उनकी जुबां से भोजपुरी के बोल खूब पसंद किए जा रहे हैं। यूजर्स ने उनकी आवाज की तारीफ की है।

गौरतलब है कि सैमुअल सिंह का असली नाम सैमुअल अडेपोजू है। वे साल 2010 में कैंसर के इलाज के लिए भारत आए थे। हालांकि उनके हाथ में कैंसर इतना ज्यादा फैल गया कि उसका एक हिस्सा काटना पड़ा। इस दौरान भारतीय संगीत के प्रति उनकी दिलचस्पी पैदा हुई। एक साक्षात्कार में उन्होंने बताया कि कभी-कभी मुझे महसूस होता है कि भारत की संस्कृति को समझने के लिए यहां एक हजार साल रहना पड़ेगा। उन्होंने इस देश की खूबसूरती की बहुत तारीफ की।

सैमुअल ने साल 2012 में भारत के एक कॉलेज में दाखिला लिया और पढ़ाई के साथ ही बॉलीवुड गाने व लोकगीत सुनने लगे। उन्होंने जयपुर के एक विश्वविद्यालय में गाने की प्रस्तुति दी, जिसे खूब पसंद किया गया। इसके बाद उन्होंने भोजपुरी और पंजाबी के लोकगीतों को अपनी आवाज में पेश कर वीडियो बनाए और यूट्यूब पर पोस्ट करने लगे। यहां लोगों ने उन्हें हाथोंहाथ लिया। आज उनके गाने कई देशों में सुने जा रहे हैं। उन्होंने भोजपुरी गाना ‘लॉलीपॉप लागेलू’ भी गाया जो अब भी वायरल होता रहता है।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

पाकिस्तान के लिए अप्रैल रहा बेहद घातक महीना, यह रिपोर्ट बढ़ाएगी मुनीर की मुसीबत! पाकिस्तान के लिए अप्रैल रहा बेहद घातक महीना, यह रिपोर्ट बढ़ाएगी मुनीर की मुसीबत!
इस्लामाबाद/दक्षिण भारत। पड़ोसी देश पाकिस्तान के पाले हुए आतंकवादी अब उसके लिए ही सिरदर्द बन गए हैं। यहां आए दिन...
कांग्रेस सरकार आतंक के आकाओं को डोजियर देती थी, मोदी सरकार उन्हें घर में घुसकर मारती है: प्रधानमंत्री
दिल्ली: बम की धमकी के बाद वॉट्सऐप ग्रुपों में चल रहे ये संदेश, पुलिस ने बताया ...
अद्भुत भारत!
बेंगलूरु: एयर मार्शल नागेश कपूर ने ट्रेनिंग कमांड प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला
बैंक ऑफ महाराष्ट्र का निवल लाभ चौथी तिमाही में 45 प्रतिशत बढ़ा
कर्नाटक: सियासी पारा चढ़ा, सूर्यदेव भी खूब बरसा रहे धूप