डॉलर के दबदबे को समाप्त करने के लिए बहुत भरोसेमंद मुद्रा की जरूरत: गोपीनाथ

डॉलर के दबदबे को समाप्त करने के लिए बहुत भरोसेमंद मुद्रा की जरूरत: गोपीनाथ

सांकेतिक चित्र

दावोस/भाषा। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष की मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ ने कहा कि दुनिया में अमेरिकी डॉलर के दबदबे को समाप्त करने के लिए बहुत भरोसेमंद दावेदार और मजबूत मुद्रा की जरूरत होगी। इसका कारण डॉलर ने समय-समय पर यह साबित किया है कि वह बहुत स्थिर है।

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने कहा कि यूरो लंबे समय से बना हुआ है लेकिन वह अब तक इस स्तर पर नहीं पहुंचा है जिसकी शुरू में उम्मीद थी। वहीं चीन भी लंबे समय से अपनी मुद्रा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने का प्रयास कर रहा है लेकिन उसे बहुत सफलता नहीं मिली है।

विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) के सालाना सम्मेलन में डॉलर के दबदबे विषय पर आयोजित एक सत्र मे गोपीनाथ ने कहा कि ऐतिहासिक रूप से देखा जाए तो एक मुद्रा का वैश्विक कारोबार पर हमेशा दबदबा बना रहा है।

उन्होंने कहा, एक समय यह ब्रिटिश पाउंड थी और अब डॉलर है। अगर आप मुद्रा भंडार को देखें तो इसमें भी डॉलर का दबदबा बना हुआ है। उसके बाद यूरो का स्थान है…।

उनके अनुसार डॉलर के दबदबे का कारण स्थिरता का वादा है। गोपीनाथ ने कहा, अगर डॉलर के लिए भरोसेमंद दावेदार चाहते हैं, तो उसके लिए बहुत मजबूत मुद्रा बनाने की जरूरत होगी।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download