श्रीलंका नौसेना ने 11 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

श्रीलंका नौसेना ने 11 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

मछली पकड़ने वाली नावों को भी जब्त किया


रामेश्वरम/दक्षिण्ा भारत/ श्रीलंका के नौसैनिकों ने अवैध रूप से मछली पकड़ने का आरोप लगाकर 11 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी मछली पकड़ने वाली नावों को जब्त कर लिया है।
आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के पास मछली पकड़ रहे रामेश्वर के मछुआरों को श्रीलंका की नौसेना के जवानों ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए 11 मछुआरे उन 4,000 मछुआरों में शामिल हैं, जो कल सुबह रामेश्वरम फिशिंग जेटी से 567 नावों के जरिए समुद्र में उतरे थे।
श्रीलंकाई नौसेना ने दावा किया कि पकड़े गए भारतीय मछुआरे अवैध रुप से उनके जल क्षेत्र में मछली पकड़ रहे थे। श्रीलकाई नौसेना के मुताबिक इन 11 भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी अवैध रूप से मछली पकड़ने की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए उत्तरी नौसेना कमान द्वारा डेल्फ;्ट द्वीप पर चलाए गए एक विशेष अभियान के तहत की गयी है। इस साल यह दूसरा मौका है, जब श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले 31 जनवरी को नागपट्टिनम तथा कराईकल में 21 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था।
रामेश्वरम के विभिन्न् मछुआरा संघों के नेताओं ने श्रीलंका द्वारा तमिलनाडु के मछुआरों पर लगातार हमलों और गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है और केंद्र तथा राज्य सरकार से श्रीलंका की कैद से सभी 32 मछुआरों की जल्द रिहाई के लिए कदम उठाने की अपील की है।  

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

दपरे: कारगिल युद्ध के वीरों के सम्मान में सेंट्रल हॉस्पिटल ने रक्तदान शिविर लगाया दपरे: कारगिल युद्ध के वीरों के सम्मान में सेंट्रल हॉस्पिटल ने रक्तदान शिविर लगाया
अस्पताल दिवस समारोह भी मनाया
कर्नाटक सरकार ने रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलूरु दक्षिण करने का फैसला किया
मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर ने कारगिल युद्ध विजय की 25वीं वर्षगांठ मनाई
एमयूडीए मामला: प्रह्लाद जोशी ने सिद्दरामैया पर आरोप लगाया, सीबीआई जांच की मांग की
भोजनालयों पर नाम प्रदर्शित करने संबंधी निर्देश पर योगी सरकार ने उच्चतम न्यायालय में क्या दलील दी?
'विपक्षी दल के रूप में काम नहीं कर रही भाजपा, कुछ भी गलत या घोटाला नहीं हुआ'
कांग्रेस ने कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि- 'देश सदैव उनका ऋणी रहेगा'