गुलाम नबी आजाद ने बनाई नई पार्टी, यह है नाम

गुलाम नबी आजाद ने बनाई नई पार्टी, यह है नाम

गुलाम नबी आजाद जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं


जम्मू/दक्षिण भारत। कांग्रेस छोड़कर अलग सियासी राह अपनाने वाले गुलाम नबी आजाद ने सोमवार को अपनी नई पार्टी की शुरुआत कर दी। इसका नाम डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी (डीएपी) है।

Dakshin Bharat at Google News
बता दें कि गुलाम नबी आजाद जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्होंने 26 अगस्त को कांग्रेस छोड़ दी थी। उन्होंने करीब पांच दशक इस पार्टी को दिए। उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व पर कई सवाल दागते हुए कहा था कि वे अपनी पार्टी बनाएंगे।

अपनी पार्टी के बारे में जानकारी देते हुए आजाद ने कहा, ‘मैं आज यहां से डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी (डीएपी) की शुरुआत कर रहा हूं। यह लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का प्रतीक है। हमारी विचारधारा महात्मा गांधी के आदर्शों पर आधारित होगी।’

उन्होंने कहा कि डीएपी का किसी अन्य राजनीतिक पार्टी से कोई ‘मुकाबला नहीं’ होगा और यह जम्मू-कश्मीर में शांति व सामान्य स्थिति को ‘मजबूत’ बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगी।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज
(बाएं) संग्रहालय में रखा अशोक स्तंभ का चार मुख वाला सिंह शीर्ष। (दाएं) सारनाथ में धमेक स्तूप एवं अन्य स्मारक।...
ईरान की मिसाइल शक्ति दुश्मन की कल्पना से भी परे है: ईरानी कमांडर
आयतुल्लाह सैयद मोजतबा खामेनेई को ईरान का सर्वोच्च नेता घोषित किया गया
महिला दिवस पर वंदे भारत एक्सप्रेस को महिला क्रू ने संचालित किया
यह चुनौती स्वीकार करें
ईरान का दावा- हमारे हमलों में 200 से ज़्यादा अमेरिकी सैनिक मारे गए या घायल हुए
आईडीएफ ने एक हफ्ते में 6,500 बम गिराकर ईरान के हज़ारों जवानों को मार गिराया!