शिवसेना का एक और विधायक एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले बागी खेमे में शामिल

शिवसेना का एक और विधायक एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले बागी खेमे में शामिल

शिंदे के कार्यालय ने शुक्रवार को यहां एक वीडियो जारी किया


मुंबई/भाषा। उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी का एक और विधायक राज्य सरकार में मंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले बागी विधायकों के खेमे में शामिल हो गया है।

Dakshin Bharat at Google News
शिंदे के कार्यालय ने शुक्रवार को यहां एक वीडियो जारी किया,जिसमें विधायक दिलीप लांडे गुवाहाटी के लग्जरी होटल में दाखिल होते नजर आ रहे हैं। इस होटल में शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के बागी विधायक पिछले कुछ दिनों से डेरा डाले हुए हैं।

मुंबई के चांदिवली सीट से विधायक लांडे के शिंदे गुट में शामिल होने के साथ ही शिवसेना के बागी विधायकों की कुल संख्या 38 हो गई है। हालांकि, शिंदे ने 55 में से 40 शिवसेना विधायकों के साथ-साथ 12 निर्दलीय विधायकों का समर्थन होने का दावा किया है।

शिंदे ने दावा किया है कि उनका गुट ही ‘असली शिवसेना’ है। इसके साथ ही उन्होंने 37 विधायकों के हस्ताक्षर वाला पत्र विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और विधानसभा सचिव को भेजा है और विधायक दल के नेता के रूप में अपनी तथा भारत गोगावाले की पार्टी के नए मुख्य सचेतक (चीफ व्हिप) के रूप में नियुक्ति के बारे में सूचित किया है।

शिंदे के कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों ने यहां बताया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि शिंदे और अन्य विधायक कब मुंबई लौटेंगे।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में