मूसेवाला की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस ने हरियाणा से तीसरे संदिग्ध को पकड़ा

मूसेवाला की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस ने हरियाणा से तीसरे संदिग्ध को पकड़ा

मूसेवाला उन 424 लोगों में शामिल थे, जिनकी सुरक्षा पंजाब पुलिस ने अस्थायी रूप से हटा दी थी या कम कर दी थी


बठिंडा/भाषा। पंजाब पुलिस ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के संबंध में एक और व्यक्ति को पकड़ा है। पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन संदिग्धों को पकड़ा है।

Dakshin Bharat at Google News
दविंदर उर्फ काला को हरियाणा के फतेहाबाद से रविवार शाम पकड़ा गया। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि हत्या में शामिल दो संदिग्ध कथित रूप से काला के साथ थे।

पंजाब पुलिस ने तीन जून को फतेहाबाद से दो संदिग्धों को पकड़ा था और मूसेवाला की हत्या में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।

पुलिस ने मानसा जिले में मूसेवाला ही हत्या के दो दिन बाद मंगलवार को इस मामले में पहली गिरफ्तारी की थी। गिरफ्तार आरोपी मनप्रीत सिंह पर हमलावरों को साजो-सामान मुहैया कराने का आरोप है।

पंजाब के मानसा जिले में रविवार को अज्ञात हमलावरों ने मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी। राज्य सरकार द्वारा मूसेवाला की सुरक्षा में कटौती किए जाने के बाद यह घटना हुई। इस हमले में मूसेवाला के एक चचेरे भाई और एक मित्र भी घायल हो गए, जो मूसेवाला के साथ जीप में यात्रा कर रहे थे।

मूसेवाला उन 424 लोगों में शामिल थे, जिनकी सुरक्षा पंजाब पुलिस ने अस्थायी रूप से हटा दी थी या कम कर दी थी।

पंजाब पुलिस के मुताबिक, मूसेवाला की हत्या के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का हाथ था। गिरोह के सदस्य और कनाडा में रह रहे गोल्डी बराड़ ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए