कांग्रेस के चुनावी छलावे और लोक-लुभावन वादे पर कौन करेगा विश्वास: मायावती

कांग्रेस के चुनावी छलावे और लोक-लुभावन वादे पर कौन करेगा विश्वास: मायावती

'जनता से छल व वादाखिलाफी आदि के कारण कांग्रेस के बुरे दिन चल रहे हैं'


लखनऊ/दक्षिण भारत। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को कांग्रेस के चुनावी वादों को जनता से छल करार दिया है। उन्होंने भाजपा और सपा पर भी निशाना साधा है।

Dakshin Bharat at Google News
मायावती ने कहा कि कांग्रेस ने चुनावी छलावे के तहत भाजपा व सपा की तरह ही अनेक प्रकार के लोक-लुभावन वादे आदि करने शुरू कर दिए हैं, जिसके तहत इस पार्टी ने उप्र में सरकार बनने पर उत्तीर्ण छात्राओं को स्मार्टफोन व स्कूटी देने की बात कही है, लेकिन मूल प्रश्न यह है कि इन पर विश्वास कौन व कैसे करे?

मायावती ने कहा कि कांग्रेस की राजस्थान व पंजाब में सरकार है तो क्या इन्होंने ऐसा कुछ वहां करके दिखाया है जो लोग उनकी बातों पर यकीन करे लें? नहीं किया है तो फिर लोग उन पर विश्वास कैसे करें? यही वजह है कि कांग्रेस व भाजपा आदि पार्टियों के दावों व वादों के प्रति जन विश्वास की घोर कमी है।

मायावती ने कहा कि जनता से छल व वादाखिलाफी आदि के कारण कांग्रेस के बुरे दिन चल रहे हैं तथा इन्हीं कुछ खास कारणों से भाजपा के भी बुरे दिन शुरू हो चुके हैं। 'अच्छे दिन’ का सपना दिखाकर लोगों पर महंगाई, गरीबी व बेरोजगारी आदि का पहाड़ तोड़ने का खामियाजा तो भाजपा को भी भुगतना पड़ेगा।

देश-दुनिया के समाचार FaceBook पर पढ़ने के लिए हमारा पेज Like कीजिए, Telagram चैनल से जुड़िए

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

अमेरिका-इज़राइल के हमलों में 3,370 से ज्यादा ईरानी नागरिक मारे गए अमेरिका-इज़राइल के हमलों में 3,370 से ज्यादा ईरानी नागरिक मारे गए
खामेनेई के एक्स अकाउंट @Khamenei_fa पर पोस्ट किया गया एक सांकेतिक चित्र
तृणकां ने बंगाल की माटी बांग्लादेशी घुसपैठियों को दे दी: नितिन नवीन
अभी अमेरिका से बातचीत के अगले दौर में शामिल होने की कोई योजना नहीं है: ईरान
ईरान द्वारा मार गिराए जाने के बाद एफ-35 लड़ाकू विमान से जुड़ा मिथक टूटा?
मिसाइल और ड्रोन के ज़ख़ीरे को तेजी से भर रहा ईरान!
जब तक अमेरिका की नौसैनिक नाकाबंदी रहेगी, तब तक कोई बातचीत नहीं होगी: ईरान
साध्वी सैल को पहनाया गया 'फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026' का ताज