एयर इंडिया को शेयर बाजार में सूचीबद्ध करने पर विचार

एयर इंडिया को शेयर बाजार में सूचीबद्ध करने पर विचार

नई दिल्ली/वार्तापचास हजार करो़ड रुपए से ज्यादा के कर्ज में डूबी सरकारी विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया के रणनीतिक विनिवेश की प्रक्रिया विफल रहने के बाद अब सरकार इसे शेयर बाजार में सूचीबद्ध करने पर विचार कर रही है। एयर इंडिया की विनिवेश प्रक्रिया के जानकार एक सरकारी सूत्र ने बताया कि नए सिरे से विनिवेश प्रक्रिया शुरू करने के लिए विभिन्न मॉडलों पर विचार किया जा रहा है जिसमें एक इसे शेयर बाजार में सूचीबद्ध करने का भी है। उन्होंने कहा कि शेयर बाजार में सूचीबद्ध करने के लिए आरंभिक सार्वजनिक निर्गम के जरिये कुछ हिस्सेदारी बेची जा सकती है। इसके बाद शेयरों के दाम ब़ढने पर सरकार और हिस्सेदारी बेचकर घाटे में चल रही कंपनी को मुनाफे में ला सकती है। सूत्र का कहना है कि इससे नियंत्रण भी सरकार के पास रहेगा और एयरलाइंस मुनाफे में भी आ जाएगी। उल्लेखनीय है कि एयर इंडिया में रणनीतिक विनिवेश के तहत सरकार ने इसकी ७६ प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव रखा था। इसके लिए बोली प्रक्रिया के तहत ३१ मार्च तक अभिरुचि पत्र मंगाए गए थे, लेकिन एक भी बोली प्रदाता के सामने नहीं आने के बाद विनिवेश प्रक्रिया विफल हो गई।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
Photo: PinarayiVijayan FB Page
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए
पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रहा था खुफिया सूचना, वायुसेना का एक सेवानिवृत्त जवान गिरफ्तार!
'जो देश-प्रदेश को घुसपैठियों के सहारे चलाना चाह रहे थे, उन्हें बिहार की जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया'
नेपाल में जेन ज़ी आंदोलन की वजह से हुआ 84 अरब रुपए से ज़्यादा का नुकसान: रिपोर्ट
यह अभिव्यक्ति नहीं, विषवमन है