कोरोना के बहाने आपसे क्या चाहता है चीन? इस तिब्बती नौजवान ने जो बताया वह रोंगटे खड़े कर देगा

कोरोना के बहाने आपसे क्या चाहता है चीन? इस तिब्बती नौजवान ने जो बताया वह रोंगटे खड़े कर देगा

कोरोना के बहाने आपसे क्या चाहता है चीन? इस तिब्बती नौजवान ने जो बताया वह रोंगटे खड़े कर देगा

तिब्बती नौजवान

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। चीन के वुहान से निकले कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया के हालात बिगाड़ दिए हैं। दुनियाभर में लाखों लोग मारे जा चुके हैं, उद्योग-धंधे भारी नुकसान का सामना कर रहे हैं, मजदूरों, पेशेवरों की रोजी-रोटी छिन गई है और हर कोई परेशान है। इसके बावजूद चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा और अपनी लालची प्रवृत्ति के वशीभूत होकर भारत के साथ सीमा विवाद भड़काने की कोशिश कर रहा है। आखिर क्या चाहता है चीन?

Dakshin Bharat at Google News
इस सवाल का जवाब दिया है एक तिब्बती नौजवान ने, जिसने चीन की विस्तारवादी नीतियों के कारण अपनी मातृभूमि गंवा दी और अब वह भारतीयों को सचेत कर रहा है। इस नौजवान का वीडियो प्रख्यात योगगुरु स्वामी रामदेव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

यह तिब्बती नौजवान कहता है, ‘चीन ने सब छीन लिया, यह अपने फायदे के लिए पूरी दुनिया को बेच देगा। इस डाल पर कभी पत्ते भी थे, अब सिर्फ सूखी डाली है, दिवाली पर मिट्टी के दीये थे, अब सिर्फ प्लास्टिक से बनी लाइटें हैं। आपसे आपका रोजगार छीना, सरहद छीनी, मुझसे मेरा देश छीना, और न जाने क्या-क्या छीनेगा, यह चीन है, यह सब छीन लेगा।’

तिब्बती नौजवान कहता है, ‘वक्त है जवाब देने का, सेना देगी जवाब बुलेट से, और हमें देना है जवाब अपने वॉलेट से, देश पर मर-मिटने की बातें छोड़ो, बस इतना-सा काम करो, चीनी सामान का बहिष्कार और अपने फोन से चीनी एप डिलीट करो, क्योंकि यह चीन है, यह सब छीन लेगा।’

तिब्बती नौजवान कहता है, ‘चीन अपने फायदे के लिए पूरी दुनिया को बेच देगा। सबको अंधेरे में रखकर झूठ का कारोबार किया, उसके एक झूठ ने न जाने कितनों को बर्बाद किया। वक्त है चीन से जवाब मांगने का। सब मिलकर आवाज उठाओ, चीन को जवाबदेह बनाओ। हैशटैग मेक चाइना अकाउंटेबल 2020.. जय हिंद, जय भारत, जय तिब्बत।’

इस वीडियो पर बड़ी संख्या में यूजर्स ने कमेंट किए हैं। राष्ट्रभक्त योगा वॉरियर्स लिखते हैं, ‘चीन किस प्रकार दूसरों की जमीन और रोजगार हड़पता है, यह तिब्बत के लोगों से अधिक और कोई नहीं जानता।’

श्याम राव नामक यूजर लिखते हैं, ‘कोरोना फैलने के बाद मैंने तो कसम खा ली है कि जहां तक संभव होगा, चीन का कोई सामान नहीं खरीदूंगा।’ अरुणेश लिखते हैं, ‘साम्राज्यवादी चीन ने तिब्बत पर अवैध कब्जा जमा रखा है। दूसरों की जमीन हड़पना चीन का स्वभाव बन चुका है। इसका समाधान यह है कि चीनी उत्पादों का पूरी दुनिया बहिष्कार करे।’

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी
Photo: Smriti.Irani.Official FB Page
लोग अगले उप्र विधानसभा चुनावों में सपा का सफाया कर देंगे: योगी आदित्यनाथ
आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग देशहित में नहीं है: मायावती
राहुल गांधी का पुणे में छात्रों के साथ कार्यक्रम 'राजनीतिक कॉमेडी शो' है: भाजपा
जनसेवा के 25 साल: मोदी के जन्मदिन से 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी भाजपा
'वंदे मातरम्' को लेकर संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना- 'कोई पार्टी संसद से बड़ी नहीं है'
मेरठ में सपा नेताओं से ‘मारपीट’ के मामले में थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर