कोविड केयर सेंटर के लिए विप्र फाउंडेशन ने 500 बेड का सहयोग पत्र सौंपा

कोविड केयर सेंटर के लिए विप्र फाउंडेशन ने 500 बेड का सहयोग पत्र सौंपा

कोविड केयर सेंटर के लिए विप्र फाउंडेशन ने 500 बेड का सहयोग पत्र सौंपा

राजस्थान के चिकित्सा मंत्री डाॅ. रघु शर्मा को सहयोग पत्र सौंपते हुए विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारी।

जयपुर/दक्षिण भारत। विप्र फाउंडेशन ने हमेशा के तरह सामाजिक सरोकार में सहयोग का हाथ बढाते हुए सरकारी मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी के नेतृत्व में राजस्थान के चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा को फाउंडेशन की ओर से, बीलवा में बनने जा रहे कोविड केयर सेंटर के लिए 500 बेड की सहायता का सहयोग पत्र सौंपा।

Dakshin Bharat at Google News
चिकित्सा मंत्री ने इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विप्र फाउंडेशन ने मास्क मुहिम की तरह पुनः इस संकटकाल में सहयोग का हाथ बढ़ाया है। इस अवसर पर सरकारी मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी ने कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए आम लोगों की भागीदारी व जनजागृति आवश्यक है।

डॉ.जोशी ने बतौर विप्र फाउंडेशन संरक्षक के रूप में प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। फाउंडेशन के राजस्थान जोन-1अध्यक्ष एडवोकेट राजेश कर्नल के नेतृत्व में गए प्रतिनिधि मंडल में विफ़ा के प्रदेश संगठन महासचिव सतीश शर्मा, कोषाध्यक्ष नरेंद्र हर्ष, प्रदेश सचिव आशीष गौतम व शशिप्रकाश शर्मा, जयपुर हेरिटेज के अध्यक्ष शिव मोहन शर्मा, जिला सचिव दिलीप भारद्वाज, मीडिया सलाहकार विमलेश शर्मा आदि मौजूद थे।

विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव संगठन सीए डॉ. सुनील शर्मा ने बताया है कि विप्र फाउंडेशन से जुड़े दानदाताओं के सहयोग से 500 बेड का आर्डर दे दिया गया है जो शीघ्र ही जेडीए को सुपुर्द कर दिए जाएंगे।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज
(बाएं) संग्रहालय में रखा अशोक स्तंभ का चार मुख वाला सिंह शीर्ष। (दाएं) सारनाथ में धमेक स्तूप एवं अन्य स्मारक।...
ईरान की मिसाइल शक्ति दुश्मन की कल्पना से भी परे है: ईरानी कमांडर
आयतुल्लाह सैयद मोजतबा खामेनेई को ईरान का सर्वोच्च नेता घोषित किया गया
महिला दिवस पर वंदे भारत एक्सप्रेस को महिला क्रू ने संचालित किया
यह चुनौती स्वीकार करें
ईरान का दावा- हमारे हमलों में 200 से ज़्यादा अमेरिकी सैनिक मारे गए या घायल हुए
आईडीएफ ने एक हफ्ते में 6,500 बम गिराकर ईरान के हज़ारों जवानों को मार गिराया!