धौलपुर जिले के जंगलों में दिखी दुर्लभ काली गिलहरियां

धौलपुर जिले के जंगलों में दिखी दुर्लभ काली गिलहरियां

धौलपुर जिले के जंगलों में दिखी दुर्लभ काली गिलहरियां

धौलपुर/वार्ता। राजस्थान में धौलपुर जिले के मंचकुंड जंगल में दुर्लभ काली गिलहरियां दिखी है और इसने अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक नए शोध को जन्म दिया है।

Dakshin Bharat at Google News
छोटे स्तनधारी जंतुओं पर शोध कर रहे डॉ. दाऊ लाल बोहरा ने बताया कि ये भारत ही नहीं एशिया में आनुवांशिक स्तर पर एक नई उप प्रजाति अथवा टाइप्स हो सकती है। इस पर शोध जारी है। वतर्मान में काली गिलहरियों की संख्या धौलपुर में 10 से 15 के लगभग बताई जा रही है। विशेषज्ञों की माने तो काली गिलहरी उत्तरी अमरीका, ब्रिटेन और भारत के केरल में नजर आती हैं्‌। डॉ. बोहरा ने कहा कि काली गिलहरी का धौलपुर में पाया जाना आश्र्चर्यचकित घटना है।

काली गिलहरी का पाया जाना रंग परिवर्तन के लिए मेलानाइजेशन (काला रंजकता) उत्तरदायी है। उन्होंने बताया कि यह परिवर्तन एक लाख जंतुओं में एक बार होता है। यह पीढ़ी दर पीढ़ी न होकर उसी के साथ समाप्त भी हो जाता है। भारत ही नहीं शिया में आंशिक स्वर एरसाथ समाप्त हो जाता है। भारत ही नहीं एशिया में आनुवंशिक स्तर पर यह एक उप प्रजाति हो सकती है। अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों के लिए धौलपुर में पाई जाने वाली गिलहरी का रंग बदलना शोध का विषय है। पीढ़ी दर पीढ़ी न होकर उसी के साथ समाप्त हो जाता है रंग, केरल के बाद अब धौलपुर में काली गिलहरी पाया जाना आश्र्चर्यजनक है। काले रंग के होना सरोवर के आसपास की पहाड़ियों से जो पानी आता है, उसमें सल्फर की मात्रा अधिक होना भी माना जा रहा है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज
(बाएं) संग्रहालय में रखा अशोक स्तंभ का चार मुख वाला सिंह शीर्ष। (दाएं) सारनाथ में धमेक स्तूप एवं अन्य स्मारक।...
ईरान की मिसाइल शक्ति दुश्मन की कल्पना से भी परे है: ईरानी कमांडर
आयतुल्लाह सैयद मोजतबा खामेनेई को ईरान का सर्वोच्च नेता घोषित किया गया
महिला दिवस पर वंदे भारत एक्सप्रेस को महिला क्रू ने संचालित किया
यह चुनौती स्वीकार करें
ईरान का दावा- हमारे हमलों में 200 से ज़्यादा अमेरिकी सैनिक मारे गए या घायल हुए
आईडीएफ ने एक हफ्ते में 6,500 बम गिराकर ईरान के हज़ारों जवानों को मार गिराया!