नाराज प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

नाराज प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

प्रियंका चतुर्वेदी

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। कांग्रेस से नाराज पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से पार्टी का नाम हटा दिया है। साथ ही एक चिट्ठी पोस्ट कर इस्तीफे की वजह भी बताई।

Dakshin Bharat at Google News
राहुल गांधी को संबोधित इस चिट्ठी में प्रियंका ने स्पष्ट किया है कि वे पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हैं। बता दें कि मथुरा प्रकरण में कुछ कार्यकर्ताओं का ​निष्कासन हुआ था, जिन्हें दोबारा पार्टी में लिए जाने से प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराजगी जताई थी।

उन्होंने ट्वीट किया था कि कांग्रेस में उत्पाती गुंडों को उन लोगों पर वरीयता दी जा रही है, जिन्होंने पार्टी के लिए अपना खून-पसीना दिया है। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस के इस बर्ताव से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है।

प्रियंका चतुर्वेदी द्वारा पोस्ट किया गया पत्र पूर्व विधायक और उप्र कांग्रेस अनुशासन समिति के सदस्य फजले मसूद के हस्ताक्षर युक्त था। उसमें उन्होंने प्रियंका से अभद्र बर्ताव करने वाले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लिखा था कि मथुरा में पत्रकार वार्ता में अमर्यादित व्यवहार को देखते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई। बाद में खेद प्रकट करने और ज्योतिरादित्य सिंधिया की संस्तुति पर यह कार्रवाई निरस्त कर दी गई। प्रियंका कांग्रेस नेताओं के इस कदम से नाराज थीं और आखिरकार उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में