वीडियो: साध्वी प्रज्ञा ने लगाया जेल में प्रताड़ना का आरोप, नम हुईं आंखें

वीडियो: साध्वी प्रज्ञा ने लगाया जेल में प्रताड़ना का आरोप, नम हुईं आंखें

अपनी बात कहते हुए साध्वी प्रज्ञा भावुक हो गईं।

भोपाल/दक्षिण भारत। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने गुरुवार को एक कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उनकी आंखें नम हो गईं। दरअसल साध्वी प्रज्ञा मालेगांव मामले के बाद जेल भेजे जाने पर अपने अनुभव बयान कर रही थीं। उन्होंने जेल प्रशासन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।

साध्वी के बयान का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वे कहती हैं- ‘जब मुझे लेकर गए गैर-कानूनी तरीके से तो 13 दिन तक रखा। पहले ही दिन बिना कुछ पूछे उन्होंने मुझे बुलाया .. और बुलाकर जो पीटना शुरू किया .. इतना चौड़ा बेल्ट रहता है.. उस बेल्ट में एक लकड़ी लगा देते हैं .. उस बेल्ट से मारते हैं। एक बेल्ट आपके हाथ पर पड़ता है तो ऐसा पूरा सूज जाता है।’

साध्वी प्रज्ञा ने आरोप लगाया कि बेल्ट की पिटाई से पूरा नर्वस सिस्टम सुन्न पड़ जाता था। वे दिन-रात पीटते थे। साध्वी ने आरोप लगाया कि उन्हें गालियां देने के साथ ही निर्वस्त्र करने की धमकियां दी जाती थीं। उन्होंने कहा कि यह सब कहना मेरे लिए असहनीय है। बता दें कि भाजपा ने बुधवार को भोपाल से बतौर पार्टी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के नाम का ऐलान किया था। यहां से वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह भी मैदान में हैं।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News