प. बंगाल: सुवेंदु अधिकारी भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए

शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को होगा

प. बंगाल: सुवेंदु अधिकारी भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए

Photo: SuvenduWB FB Page

कोलकाता/दक्षिण भारत। वरिष्ठ भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी को शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। इससे उनके लिए राज्य का पहला भाजपा मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है।

Dakshin Bharat at Google News
भाजपा सूत्रों ने बताया कि यहां हुई विधायक दल की बैठक में अधिकारी के नाम का प्रस्ताव रखा गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नए चुने गए भाजपा विधायकों तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में औपचारिक रूप से इसकी घोषणा की।

नई भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा।

विधानसभा भवन में चल रहीं तैयारियां

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शनिवार को नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद संभावित कैबिनेट बैठक की व्यवस्था करने के लिए पश्चिम बंगाल विधानसभा में ज़ोर-शोर से काम चल रहा है।

एक अधिकारी ने बताया कि किसी भी आधिकारिक सूचना के अभाव में, विधानसभा सचिवालय परिसर को तैयार कर रहा है। ऐसा इस संभावना को देखते हुए किया जा रहा है कि नए कैबिनेट सदस्य शपथ ग्रहण के बाद वहां आ सकते हैं और नए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में अपनी पहली बैठक कर सकते हैं।

राइटर्स बिल्डिंग, जिसमें मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) और कई प्रमुख विभाग स्थापित होने हैं, का नवीनीकरण और रखरखाव कार्य चल रहा है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download