एग्जिट पोल: तृणकां या भाजपा, इस बार बंगाल में किसकी सरकार?

केरल, असम, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी के भी एग्जिट पोल जारी

एग्जिट पोल: तृणकां या भाजपा, इस बार बंगाल में किसकी सरकार?

Photo: AITCofficial FB Page और BJP4India X account

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे एवं अंतिम चरण का मतदान होने के बाद बुधवार शाम को विभिन्न समूहों ने एग्जिट पोल जारी किए। राज्य में तृणकां और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर का अनुमान लगाया गया है।

Dakshin Bharat at Google News
पी-मार्क के एग्जिट पोल के अनुसार, तृणकां को 118-138, भाजपा को 150-175 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस, लेफ्ट और अन्य का प्रदर्शन कमजोर होने का अनुमान है। मैट्रिज के एग्जिट पोल के अनुसार, तृणकां को 125-140, भाजपा को 146-161, कांग्रेस को 0, लेफ्ट को 0, अन्य को 6-10 सीटें मिल सकती हैं। 

पीपल्स पल्स के एग्जिट पोल में तृणकां को 117-187, भाजपा को 95-110, कांग्रेस को 1-3, लेफ्ट को 0-1, अन्य को 0 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। चाणक्य स्ट्रेटजीज का एग्जिट पोल कहता है कि तृणकां को 130-140, भाजपा को 150-160, कांग्रेस को 0, लेफ्ट को 0, अन्य को 6-10 सीटें मिल सकती हैं।

वहीं, असम में सभी एग्जिट पोल भाजपा की सरकार बनने का अनुमान लगा रहे हैं। एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा को 88-100, कांग्रेस को 24-36 और अन्य के खाते में 0 सीटें आ सकती हैं।

पोल ऑफ एग्जिट पोल्स के अनुसार, भाजपा को 92, कांग्रेस को 29, अन्य को 4 सीटें मिल सकती हैं। मैट्रिज के एग्जिट पोल की मानें तो भाजपा को 85-95, कांग्रेस को 25-32, अन्य को 6-12 सीटें मिल सकती हैं। पीपल्स पल्स के एग्जिट पोल में भी भाजपा को मजबूत दिखाया गया है। इसके अनुसार, भाजपा को 68-72, कांग्रेस को 22-26, अन्य को 11-15 सीटें मिल सकती हैं।

केरल में यूडीएफ के सत्ता में आने की संभावना जताई गई है। एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, एलडीएफ को 49-62, यूडीएफ को 78-90, भाजपा को 0-3, अन्य को 0 सीटें मिल सकती हैं। मैट्रिज के एग्जिट पोल में एलडीएफ को 60-65, यूडीएफ को 75-85, भाजपा को 3-5, अन्य को 0 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। पीपल्स पल्स के एग्जिट पोल्स के अनुसार, एलडीएफ को 55-65, यूडीएफ को 70-85, भाजपा को 0-3, अन्य को 0 सीटें मिल सकती हैं।

तमिलनाडु में द्रमुक के ही सत्ता में वापस आने का अनुमान लगाया गया है। मैट्रिज के एग्जिट पोल के अनुसार, द्रमुक+ को 122-132, अन्नाद्रमुक+ को 87-110, टीवीके को 10-12, अन्य को 0-6 सीटें मिलने का अनुमान है। पीपल्स पल्स के एग्जिट पोल में द्रमुक+ को 125-145, अन्नाद्रमुक+ को 65-80, टीवीके को 18-24, अन्य को 2-6 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

पुड्डुचेरी से भाजपा के लिए अच्छी खबर है। एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल कहता है कि यहां भाजपा+ को 16-20, कांग्रेस+ को 6-8 और अन्य को 3-7 सीटें मिल सकती हैं।

बता दें कि एग्जिट पोल एक अनुमान होता है। अंतिम ​परिणाम मतगणना के बाद आएंगे।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download