व्हाइट हाउस में रात्रिभोज के दौरान हुई गोलीबारी

ट्रंप सुरक्षित

व्हाइट हाउस में रात्रिभोज के दौरान हुई गोलीबारी

Photo: WhiteHouse FB Page

वॉशिंगटन/दक्षिण भारत/एपी। अमेरिकी राष्ट्रपति के निवास ‘व्हाइट हाउस’ में संवाददाताओं के वार्षिक रात्रिभोज के दौरान गोलीबारी की घटना से मची अफ़रातफ़री के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य प्रमुख नेताओं को कार्यक्रम स्थल से बाहर निकाला गया।

Dakshin Bharat at Google News
प्रारंभिक तौर पर किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एक कानून-प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि एक अज्ञात हमलावर ने गोलीबारी की।

'संदिग्ध के पास घातक हथियार थे'

संवाददाताओं के रात्रिभोज के दौरान हुई गोलीबारी की घटना के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि संदिग्ध के पास कई घातक हथियार थे।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा, 'डीसी में आज की शाम काफी हलचल भरी रही। सीक्रेट सर्विस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने शानदार काम किया। उन्होंने तेज़ी और बहादुरी से कार्रवाई की। शूटर को पकड़ लिया गया है।'

उन्होंने कहा, 'मैंने सुझाव दिया है कि हम शो जारी रहने दें, लेकिन मैं पूरी तरह से कानून प्रवर्तन एजेंसियों के निर्देशों का पालन करूंगा। वे जल्द ही इस पर कोई फैसला लेंगे। उनका फैसला चाहे जो भी हो, आज की शाम हमारी योजना से काफी अलग होगी और हमें बस, सीधे-सीधे, इसे फिर से करना होगा।'

ट्रंप ने कहा, 'कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने प्रोटोकॉल के अनुसार हमसे परिसर खाली करने का अनुरोध किया है, जिसका हम तत्काल पालन करेंगे। मैं व्हाइट हाउस के प्रेस ब्रीफिंग रूम से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा।'
 
उन्होंने कहा, 'प्रथम महिला, उपराष्ट्रपति और कैबिनेट के सभी सदस्य पूरी तरह से ठीक हैं। हम आधे घंटे में आपसे बात करेंगे। मैंने इस कार्यक्रम के प्रभारी सभी प्रतिनिधियों से बात कर ली है, और हम 30 दिनों के भीतर इसे फिर से निर्धारित करेंगे।'

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download