ईरान में नहीं, रूस में हैं मोजतबा खामेनेई!

पुतिन की सीधी निगरानी में ईरान के सर्वोच्च नेता?

ईरान में नहीं, रूस में हैं मोजतबा खामेनेई!

Photo: MKhamenei_ir X account

तेहरान/मॉस्को/दक्षिण भारत। अमेरिका-इजराइल के साथ ईरान का युद्ध जारी है। इस दौरान ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं। पहले, ऐसी चर्चा थी कि वे अमेरिका-इजराइल के हमले में घायल हो गए हैं। अब ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वे ईरान में नहीं है, बल्कि रूस में इलाज करवा रहे हैं। 

Dakshin Bharat at Google News
एक रिपोर्ट के अनुसार, मोजतबा खामेनेई मॉस्को में हैं। एक निजी मेडिकल सेंटर में उनका इलाज चल रहा है। यह सेंटर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सीधी निगरानी में है। यह भी कहा जा रहा है कि मोजतबा खामेनेई के घायल होने के कारण उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि वे ईरान के सर्वोच्च नेता हैं और दुश्मन के साथ उनके देश का युद्ध चल रहा है।

उक्त कयासों को हवा तब मिली, जब कुवैत के एक अख़बार 'अल-जरीदा' की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि आयतुल्ला खामेनेई के 56 वर्षीय बेटे मोजतबा खामेनेई को एक रूसी सैन्य विमान से मॉस्को ले जाया गया है। रिपोर्ट में कहा गया कि उनकी सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक गोपनीय अभियान शुरू किया गया।

अल-जरीदा ने यह भी दावा किया है कि मोजतबा खामेनेई के मॉस्को पहुंचने के बाद उनकी सर्जरी हुई। अभी वे मेडिकल सेंटर में भर्ती हैं और उनकी सेहत का ध्यान रखा जा रहा है। वहीं, सोशल मीडिया पर इस दावे पर कई सवाल उठाए गए हैं। कहा जा रहा है कि यह दावा असलियत से ध्यान भटकाने के लिए उछाला गया है। ऐसा माना जा रहा है कि मोजतबा खामेनेई ईरान में ही हैं, लेकिन उनके रूस में होने की खबर उछालकर पुतिन और ट्रंप को लड़ाने के मंसूबे बनाए जा रहे हैं।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download