राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह

मंत्री ने कहा, 'राहुल गांधी में कोई गंभीरता नहीं है'

राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह

Photo: girirajsinghbjp FB Page

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर देश में एलपीजी की उपलब्धता को लेकर भ्रम और गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया।

Dakshin Bharat at Google News
मंत्री ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कहा कि राहुल गांधी ने कोविड-19 के दौरान भी इसी तरह का बर्ताव किया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने इस महामारी का कुशलतापूर्वक सामना किया था।

बता दें कि राहुल गांधी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि एक दोषपूर्ण विदेश नीति के कारण भारत की ऊर्जा सुरक्षा खतरे में पड़ गई है और सरकार ने अलग-अलग तेल आपूर्तिकर्ताओं के साथ संबंध तय करने का अधिकार अमेरिका के हाथों बेच दिया है। 

लोकसभा में इस मुद्दे को उठाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच युद्ध या तनाव का असर दूरगामी होगा और इससे भारत सहित वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और जीवन लागत पर गहरा प्रभाव पड़ेगा।

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा, 'देश की निंदा करना ही राहुल गांधी को आता है। जब कोविड ने देश को प्रभावित किया, तब उन्होंने पूरे राष्ट्र में भ्रम और गलत जानकारी फैलाई।'

संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री ने कहा, 'कभी उन्होंने सवाल उठाया कि बच्चों को टीके क्यों नहीं दिए जा रहे? कभी उन्होंने अलग-अलग दावे किए। उन्होंने केवल भ्रम फैलाया? हालांकि, प्रधानमंत्री ने टीकाकरण कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों की सेवा की और अपनी विदेश नीति के तहत कई देशों को टीके उपलब्ध कराए, जो भारत के 'वसुधैव कुटुम्बकम' के सिद्धांत को दर्शाता है।'

गिरिराज सिंह ने दावा किया कि राहुल गांधी देश में एलपीजी की उपलब्धता को लेकर भ्रम और गलत जानकारी फैला रहे हैं। बेगूसराय सांसद ने कहा कि कांग्रेस नेता विपक्ष के नेता बनने के योग्य नहीं हैं।

मंत्री ने कहा, 'राहुल गांधी की भूमिका केवल एक अर्बन नक्सली की तरह व्यवहार करने तक सीमित रह गई है। उनमें कोई गंभीरता नहीं है। उन्हें यह भी समझ नहीं है कि विपक्ष के नेता होने का क्या अर्थ होता है।'

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। पश्चिम एशिया में संघर्ष के बीच एलपीजी की कथित कमी को देखते हुए, बीएएफ ने शुक्रवार को अपार्टमेंट...
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'
गोबर-गोमूत्र का उपहास क्यों?
अमेरिका-इज़राइल के हमलों में 414 महिलाएं और बच्चे मारे गए: ईरान