असम: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

अपना इस्तीफा खरगे को भेजा

असम: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

Photo: IndianNationalCongress FB Page

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। असम में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

Dakshin Bharat at Google News
सूत्रों के अनुसार, बोरा ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजा है। खरगे को लिखे अपने पत्र में, उन्होंने दावा किया कि पार्टी नेतृत्व उनकी 'उपेक्षा' कर रहा है और राज्य इकाई में उन्हें उनका हक नहीं दिया जा रहा है।

बोरा साल 2021 से 2025 तक असम कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष रहे हैं। उनकी जगह पिछले साल गौरव गोगोई को जिम्मेदारी दी गई। वे असम के दो बार विधायक रह चुके हैं। 

बता दें कि बोरा असम प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे साल 2006 में बिहपुरिया से असम विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे और साल 2011 में पुनः निर्वाचित हुए थे। वे तरुण गोगोई के मुख्यमंत्री रहते असम सरकार के प्रवक्ता और संसदीय सचिव भी रहे।

साल 2013 में उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस समिति का सचिव नियुक्त किया गया। साल 2021 में उन्हें असम प्रदेश कांग्रेस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download