यूपीए के समय में प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री आतंकवादी हमलों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देते थे: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री ने कराईकल में जनसभा को संबोधित किया

यूपीए के समय में प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री आतंकवादी हमलों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देते थे: अमित शाह

Photo: @BJPLive X account

पुड्डुचेरी/दक्षिण भारत। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को पुड्डुचेरी के कराईकल में जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मैं अपना भाषण पुड्डुचेरी की इस महान भूमि को नमन करके शुरू करता हूं। मैं आपसे माफ़ी चाहता हूं कि मैं अपने विचार प्राचीन और पवित्र भाषा तमिल में नहीं बता पाया।

Dakshin Bharat at Google News
अमित शाह ने कहा कि यह सभा करने के दो उद्देश्य हैं। पहला उद्देश्य है, मोदी और रंगास्वामी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने जो काम किया है, उसकी रिपोर्ट आपके सामने रखना है। दूसरा उद्देश्य यूपीए और इंडि गठबंधन को बेनकाब और उसका पर्दाफाश करना है।

अमित शाह ने कहा कि पांच साल पहले पुड्डुचेरी की जनता ने यहां मोदी और रंगास्वामी के नेतृत्व में राजग सरकार बनाई थी। इस सरकार ने तीन काम किए हैं। पहला- यहां पर भ्रष्टाचार को समाप्त कर दिया है। दूसरा- जो यहां पहले कांग्रेस सरकार थी, वह पुड्डुचेरी को दिल्ली के अपने मालिकों के एटीएम बनाए हुए थी। जबकि हमने पुड्डुचेरी को एक स्वायत्त यूटी बनाने का काम किया है। तीसरा काम हमने पुड्डुचेरी में राजनीतिक स्थिरता लाने का काम किया है।

अमित शाह ने कहा कि आज ही के दिन साल 2019 में पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के हमारे 40 जवान शहीद हो गए थे। मैं सबसे पहले हमारे उन 40 बहादुर जवानोँ को मनपूर्वक श्रद्धांजलि देना चाहता हूं।

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस के राज में पाकिस्तानी आतंकवादियों ने हमारे सैनिकों पर हमले किए। यूपीए के समय में न तो प्रधानमंत्री और न ही रक्षा मंत्री कोई प्रतिक्रिया देते थे। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने एक नई परंपरा शुरू की। साल 2019 में एयरस्ट्राइक की गई, पाकिस्तान के इलाके में घुसकर आतंकवादियों को खत्म किया गया।

अमित शाह ने कहा कि साल 2021 के विधानसभा चुनाव में पुड्डुचेरी की जनता ने 44 प्रतिशत वोट दिया और हमें 30 में से 16 सीटें दी थीं। मगर इस बार भाजपा और एआईएनआरसी एवं एआईडीएमके का अलायंस लक्ष्य करके चला है कि 60 प्रतिशत वोट के साथ हम 24 सीट से ज्यादा जीतेंगे।

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हर रोज झूठ बोलने की परंपरा शुरू की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईयू और इंग्लैंड के साथ किए गए एफटीए और अमेरिका के साथ किए गए ट्रेड डील से हमारे देश के मछुआरों का सबसे बड़ा फायदा होने वाला है, लेकिन राहुल गांधी देश के मछुआरों और किसानों गुमराह करना चाहते हैं। वे झूठ बोलकर भ्रांति फैलाना चाहते हैं।

अमित शाह ने कहा कि मैं इस मंच से राहुल गांधी को जवाब देना चाहता हूं कि वे ट्रेड डील और एफटीए की बारीकियों को ध्यान से देखें। नरेंद्र मोदी ने हमारे देश के किसानों और पशुपालकों को 100 प्रतिशत सुरक्षा देने का काम किया है। इस एफटीए और ट्रेड डील से हमारे किसानों को कोई नुकसान नहीं होने वाला है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download