अगले साल भारत आएंगे डोनाल्ड ट्रंप!

कहा- 'मोदी एक महान व्यक्ति हैं'

अगले साल भारत आएंगे डोनाल्ड ट्रंप!

Photo: @WhiteHouse YouTube Channel

न्यूयॉर्क/वॉशिंगटन/दक्षिण भारत। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे अगले साल भारत की यात्रा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली के साथ बातचीत अच्छी चल रही है।

Dakshin Bharat at Google News
ट्रंप ने ओवल ऑफिस में मोदी के साथ वार्ता और भारत के साथ व्यापार चर्चा की प्रगति के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा, 'यह बहुत अच्छा है, सब अच्छा चल रहा है। उन्होंने (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने) रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया है ... मोटे तौर पर उन्होंने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया है।'

ट्रंप ने कहा, 'वे मेरे दोस्त हैं, और हम बात कर रहे हैं ... वे चाहते हैं कि मैं वहां जाऊं। हम इस पर विचार करेंगे। मैं जाऊंगा। प्रधानमंत्री मोदी के साथ मेरी वहां की यात्रा बहुत अच्छी रही, वे एक महान व्यक्ति हैं। और मैं वहां जाऊंगा।'

जब उनसे पूछा गया कि क्या वे अगले साल भारत जाने की योजना बना रहे हैं, तो ट्रंप ने कहा, 'हो सकता है, हां।'

प्रेस के समक्ष अपनी टिप्पणी में ट्रंप ने अपना दावा दोहराया कि उन्होंने टैरिफ़ का उपयोग करके मई में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को रोका था।

ट्रंप ने कहा, 'मैंने जिन आठ युद्धों को समाप्त किया, उनमें से पांच या छह टैरिफ़ के कारण समाप्त हुए। मैं आपको एक उदाहरण देता हूं। अगर आप भारत और पाकिस्तान को देखें तो उन्होंने लड़ाई शुरू कर दी थी। वे दो परमाणु संपन्न राष्ट्र हैं।'

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, '... वे एक-दूसरे पर गोलियां चला रहे थे। आठ विमान मार गिराए गए थे। पहले सात थे। अब आठ हो गए हैं, क्योंकि जो एक तरह से मार गिराया गया था, अब उसे छोड़ दिया गया है। आठ विमान मार गिराए गए थे।'

ट्रंप ने दावा किया, 'और मैंने कहा, सुनो, अगर आप लोग लड़ेंगे, तो मैं आप पर टैरिफ लगा दूँगा।' और वे दोनों, आप जानते हैं, इससे खुश नहीं थे। और 24 घंटों के भीतर, मैंने युद्ध को सुलझा लिया। अगर टैरिफ नहीं होते, तो मैं उस युद्ध को सुलझा नहीं पाता।'

ट्रंप ने टैरिफ को महान राष्ट्रीय रक्षा भी बताया।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में