मुडलपालिया ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी गठित हुई

सभा की शुरुआत गणेश वंदना से हुई

मुडलपालिया ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी गठित हुई

अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने सभी सदस्यों का स्वागत कर सहयोग के लिए आभार जताया

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। मुडलपालिया ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों की आम सभा का आयोजन मुडलपालिया स्थित एक होटल में किया गया। सभा की शुरुआत गणेश वंदना और नन्ही बच्चियों के नृत्य से हुई।  

Dakshin Bharat at Google News
सचिव अशोक परिहार ने संस्था के सभी सदस्यों का स्वागत कर संस्था द्वारा कोरोना काल में किए गए जनहित के कार्यों, राम मंदिर निर्माण में सहयोग, ट्रस्ट के रजिस्ट्रेशन तथा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।

एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने सभी सदस्यों का स्वागत कर सहयोग के लिए आभार जताया। सदस्यों को एकजुट रहकर संस्था को और मजबूत करने का आह्वान किया गया। इस सभा में कुशालपुरा के सरपंच अशोक काग और रायपुर पंचायत समिति के सदस्य किशन पालीवाल, धनराज गौड़ का शॉल एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।

बैठक में नवीन कार्यकारिणी के गठन और बाजार से संबंधित अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होने के बाद नवीन कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। नवगठित कार्यकारिणी द्वारा धन्यवाद दिया गया।

सभी सदस्यों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। सभा में नवगठित पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया। इसमें अध्यक्ष पद पर गोपाल शर्मा, उपाध्यक्ष पन्नाराम आगलेचा, सचिव अशोक परिहार, सहसचिव भानाराम गहलोत, कोषाध्यक्ष तरुण काग, सहकोषाध्यक्ष अनिल दक, व्यवस्थापक गोविंदराम गहलोत एवं कार्यकारिणी सदस्य ताराराम पंवार, धर्माराम, राकेश परिहार, जितेंद्र भाई पटेल, लखन कुमावत, जीतमल भटेवरा, मुकेश कुमार, जगदीश जांजावत, भींवाराम आगलेचा को चुना गया।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज
(बाएं) संग्रहालय में रखा अशोक स्तंभ का चार मुख वाला सिंह शीर्ष। (दाएं) सारनाथ में धमेक स्तूप एवं अन्य स्मारक।...
ईरान की मिसाइल शक्ति दुश्मन की कल्पना से भी परे है: ईरानी कमांडर
आयतुल्लाह सैयद मोजतबा खामेनेई को ईरान का सर्वोच्च नेता घोषित किया गया
महिला दिवस पर वंदे भारत एक्सप्रेस को महिला क्रू ने संचालित किया
यह चुनौती स्वीकार करें
ईरान का दावा- हमारे हमलों में 200 से ज़्यादा अमेरिकी सैनिक मारे गए या घायल हुए
आईडीएफ ने एक हफ्ते में 6,500 बम गिराकर ईरान के हज़ारों जवानों को मार गिराया!