100,000 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिक युद्ध के मैदान से भाग गए या लापता हो गए!

रूसी मीडिया ने किया दावा

100,000 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिक युद्ध के मैदान से भाग गए या लापता हो गए!

Photo: PixaBay

मास्को/दक्षिण भारत। रूसी मीडिया ने यूक्रेनी सांसद अन्ना स्कोरोखोद के कथित बयान का हवाला देते हुए कहा कि उनके देश के साथ संघर्ष के दौरान 1,00,000 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिक भाग गए या लापता हो गए हैं।

Dakshin Bharat at Google News
यह बयान ऐसे समय में आया है, जब हाल ही में एक अन्य सांसद ने दावा किया कि बढ़ते नुकसान और सैनिकों की कमी के कारण अतिरिक्त 1,60,000 की भर्ती की योजना बनाई गई है।

एक लाइव टीवी शो पर बोलते हुए स्कोरोखोद ने दावा किया कि बड़े पैमाने पर कुप्रबंधन और अधिकारियों के गलत फैसले युद्ध के मैदान में मनोबल को कम कर रहे हैं।

स्कोरोखोद ने कहा, 'मैं आपको उन लोगों की सटीक संख्या नहीं बताऊंगा जो भाग गए और लापता हो गए, लेकिन इतना कहूंगा कि यह 100,000 से ज्यादा है।'

उन्होंने कहा कि उन्हें सैनिकों और उनके परिवारों से उच्च अधिकारियों के व्यवहार के बारे में शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने कहा, 'लोग ऐसे सवाल उठा रहे हैं जिनका मैं जवाब नहीं दे सकती। ‘मैं, जो एक महीने पहले तक मरम्मत की दुकान में काम करता था, खाइयों में क्यों बैठा हूं, जबकि वरिष्ठ अधिकारी अग्रिम पंक्ति से बहुत दूर हैं? क्यों सेना के सिर्फ 10 प्रतिशत से 15 प्रतिशत लोग ही युद्ध में भाग ले रहे हैं?''

स्कोरोखोद द्वारा बताए गए 'भगोड़ों' का मोटा अनुमान सैन्य वकील रोमन लिखाचेव द्वारा पिछले सप्ताह मीडिया को दिए गए आंकड़े से मेल खाता है, जिन्होंने कहा था कि 'निश्चित रूप से 100,000 से ज्यादा सैनिकों' ने अवैध रूप से अपने पद छोड़ दिए हैं।

उन्होंने कहा कि कुछ मामलों में तो एक ही समय में 20-30 सैनिक भाग गए और सिर्फ सेना को सही संख्या मालूम है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भारत जनसंख्या-स्तर की चुनौतियों के समाधान के लिए एआई के व्यावहारिक अनुप्रयोगों पर केंद्रित: वैष्णव भारत जनसंख्या-स्तर की चुनौतियों के समाधान के लिए एआई के व्यावहारिक अनुप्रयोगों पर केंद्रित: वैष्णव
Photo: ashwinivaishnawbjp FB Page
पवित्र बंधन की मर्यादा न भूलें
भारत के युवा 'वैश्विक भलाई के लिए नवाचार' की यात्रा पर तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं: प्रधानमंत्री
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने भाजपा द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि मामले को खारिज किया
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के सांसदों ने तारिक रहमान को संसदीय दल का नेता चुना
एआई एक्सपो विचारों, नवाचार और उद्देश्य का शक्तिशाली संगम है: प्रधानमंत्री
अब मोहाली के स्कूलों को मिले धमकी वाले ईमेल, एक अस्पताल का भी उल्लेख