मुंबई: बांद्रा रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़, 9 लोग घायल
ट्रेन संख्या 22921 बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए भीड़ उमड़ी थी
By News Desk
On
Photo: Indian Railway
मुंबई/दक्षिण भारत। मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह ट्रेन में चढ़ने के लिए मची भगदड़ में नौ लोग घायल हो गए। यह घटना सुबह 5.56 बजे बांद्रा टर्मिनस के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर हुई।
बृहन्मुंबई नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि ट्रेन संख्या 22921 बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए भीड़ उमड़ी थी। सभी घायलों को भाभा अस्पताल ले जाया गया है।#WATCH | Maharashtra | Visulas from Bandra Terminus where 9 people have been injured in a stampede due to a rush on platform number 1 of the Terminus Injured passengers have been shifted to a hospital: BMC pic.twitter.com/PccL3kjhp2
— ANI (@ANI) October 27, 2024
अधिकारी ने बताया कि घायलों की पहचान शब्बीर अब्दुल रहमान (40), परमेश्वर सुखदर गुप्ता (28), रवींद्र हरिहर चुमा (30), रामसेवक रवींद्र प्रसाद प्रजापति (29), संजय तिलकराम कांगे (27), दिव्यांशु योगेंद्र यादव (18), मोहम्मद शरीफ शेख (25), इंद्रजीत साहनी (19) और नूर मोहम्मद शेख (18) के रूप में हुई है।
About The Author
Related Posts
Latest News
भारत दो महीने में 20% इथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य हासिल कर लेगा: गडकरी
15 Jan 2025 18:00:56
Photo: nitingadkary FB Page