जेपीसी बैठक के दौरान ऐसा क्या हुआ कि तृणकां सांसद कल्याण बनर्जी को लगवाने पड़े 4 टांके?

बैठक में इस घटना से हर कोई सन्न रह गया

जेपीसी बैठक के दौरान ऐसा क्या हुआ कि तृणकां सांसद कल्याण बनर्जी को लगवाने पड़े 4 टांके?

Photo: @KBanerjee_AITC X account

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। जेपीसी की बैठक के दौरान मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी 'चोटिल' हो गए। दरअसल उनकी भाजपा सांसद अभिजीत गांगुली के साथ तीखी नोकझोंक हुई थी। उस समय बनर्जी ने पानी के लिए इस्तेमाल की जाने वाली कांच की बोतल तोड़ दी और खुद को चोट पहुंचा ली।

Dakshin Bharat at Google News
यह बैठक वक्फ बिल को लेकर आयोजित की गई थी, जिसमें सेवानिवृत्त जजों और वरिष्ठ  वकीलों समेत कई बुद्धिजीवी मौजूद थे। मीडिया में आईं रिपोर्टों में बताया गया कि कल्याण बनर्जी अपनी बारी आने से पहले ही बोलना चाहते थे।

यह भी बताया गया कि वे पहले ही तीन बार बोल चुके थे। यही नहीं, वे प्रजेंटेशन के दौरान फिर से बोलने का मौका पाना चाहते थे। इस पर भाजपा सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय ने आपत्ति जताई। बनर्जी इससे भड़क गए और दोनों के बीच खूब नोकझोंक हुई।

इसी दौरान कल्याण बनर्जी ने वहां रखी पानी की बोतल उठाई और मेज पर दे मारी। इससे वे खुद चोटिल हो गए। यह भी कहा जा रहा है कि उन्होंने टूटी बोतल अध्यक्ष की ओर उछाली।

बैठक में इस घटना से हर कोई सन्न रह गया। इसके बाद कल्याण बनर्जी को चिकित्सा सहायता के लिए ले जाया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें चार टांके लगे हैं।

बैठक में समिति ओडिशा के कटक स्थित जस्टिस इन रियलिटी और पंचसखा प्रचार के प्रतिनिधियों के सुझाव सुन रही थी। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के सांसदों का प्रतिनिधिमंडल भी अपने विचार पेश करने के लिए आया था।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज
(बाएं) संग्रहालय में रखा अशोक स्तंभ का चार मुख वाला सिंह शीर्ष। (दाएं) सारनाथ में धमेक स्तूप एवं अन्य स्मारक।...
ईरान की मिसाइल शक्ति दुश्मन की कल्पना से भी परे है: ईरानी कमांडर
आयतुल्लाह सैयद मोजतबा खामेनेई को ईरान का सर्वोच्च नेता घोषित किया गया
महिला दिवस पर वंदे भारत एक्सप्रेस को महिला क्रू ने संचालित किया
यह चुनौती स्वीकार करें
ईरान का दावा- हमारे हमलों में 200 से ज़्यादा अमेरिकी सैनिक मारे गए या घायल हुए
आईडीएफ ने एक हफ्ते में 6,500 बम गिराकर ईरान के हज़ारों जवानों को मार गिराया!