दक्षिण पश्चिम रेलवे: स्वतंत्रता दिवस पर बताईं बेंगलूरु मंडल की उपलब्धियां

मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक योगेश मोहन ने परेड का निरीक्षण किया

दक्षिण पश्चिम रेलवे: स्वतंत्रता दिवस पर बताईं बेंगलूरु मंडल की उपलब्धियां

यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जोन ने 8 एक्सप्रेस ट्रेनें और एक वंदे भारत ट्रेन का विस्तार किया है

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। दक्षिण पश्चिम रेलवे के बेंगलूरु मंडल ने रेलवे इंस्टीट्यूट ग्राउंड में 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। 

Dakshin Bharat at Google News
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक योगेश मोहन थे, जिन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण किया। 

योगेश मोहन ने दपरे महाप्रबंधक का संदेश पढ़ा, जिसमें चालू वित्त वर्ष में जोन की प्रमुख गतिविधियों और उपलब्धियों का विवरण दिया गया था।

योगेश मोहन ने कहा कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जोन ने 8 एक्सप्रेस ट्रेनें और एक वंदे भारत ट्रेन का विस्तार किया है, 291 स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं और कुल 1005 कोच बढ़ाए हैं। 

उन्होंने बताया कि वर्तमान में कर्नाटक में 8 जोड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं। डिजिटल इंडिया पहल के तहत यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए 47 यूटीएस टर्मिनलों पर डायनेमिक क्यूआर कोड शुरू किए गए हैं। 

एसएमवीटी बेंगलूरु रेलवे स्टेशन पर चार शानदार पॉड के साथ एक नई स्लीपिंग पॉड सुविधा शुरू की गई।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज
(बाएं) संग्रहालय में रखा अशोक स्तंभ का चार मुख वाला सिंह शीर्ष। (दाएं) सारनाथ में धमेक स्तूप एवं अन्य स्मारक।...
ईरान की मिसाइल शक्ति दुश्मन की कल्पना से भी परे है: ईरानी कमांडर
आयतुल्लाह सैयद मोजतबा खामेनेई को ईरान का सर्वोच्च नेता घोषित किया गया
महिला दिवस पर वंदे भारत एक्सप्रेस को महिला क्रू ने संचालित किया
यह चुनौती स्वीकार करें
ईरान का दावा- हमारे हमलों में 200 से ज़्यादा अमेरिकी सैनिक मारे गए या घायल हुए
आईडीएफ ने एक हफ्ते में 6,500 बम गिराकर ईरान के हज़ारों जवानों को मार गिराया!