ईरान: राष्ट्रपति चुनाव में सुधारवादी मसूद जीते, जनता ने रूढ़िवादी जलीली को नकारा

रूढ़िवादी उम्मीदवार सईद जलीली 13.5 मिलियन वोट पाकर हार गए

ईरान: राष्ट्रपति चुनाव में सुधारवादी मसूद जीते, जनता ने रूढ़िवादी जलीली को नकारा

Photo: drmasoudpezeshkian Instagram account

तेहरान/दक्षिण भारत। ईरान में सुधारवादी मसूद पेजेशकियन ने राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, उन्हें लगभग 16.4 मिलियन वोट मिले हैं। इस तरह उनके लिए ईरान का नया राष्ट्रपति बनने का रास्ता साफ हो गया है। वहीं, रूढ़िवादी उम्मीदवार सईद जलीली 13.5 मिलियन वोट पाकर हार गए।

Dakshin Bharat at Google News
ईरानी गृह मंत्रालय के चुनाव मुख्यालय द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव में मतदान प्रतिशत 49.8 रहा, जबकि 28 जून को पहले चरण में लगभग 40 प्रतिशत मतदान हुआ था।

ईरानी गृह मंत्रालय ने बताया कि देश में 60 मिलियन पात्र मतदाताओं में से 30 मिलियन से अधिक ने शुक्रवार के चुनाव में भाग लिया था।

ईरान में शुक्रवार रात को राष्ट्रपति चुनाव के दूसरी चरण की मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के तुरंत बाद देशभर के मतदान केंद्रों पर मतपत्रों की गिनती का काम शुरू हो गया था।

मतदान शुक्रवार सुबह स्थानीय समयानुसार 8 बजे शुरू हुआ और तीन बार बढ़ाया गया, जो मध्य रात्रि 12 बजे तक चला।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज
(बाएं) संग्रहालय में रखा अशोक स्तंभ का चार मुख वाला सिंह शीर्ष। (दाएं) सारनाथ में धमेक स्तूप एवं अन्य स्मारक।...
ईरान की मिसाइल शक्ति दुश्मन की कल्पना से भी परे है: ईरानी कमांडर
आयतुल्लाह सैयद मोजतबा खामेनेई को ईरान का सर्वोच्च नेता घोषित किया गया
महिला दिवस पर वंदे भारत एक्सप्रेस को महिला क्रू ने संचालित किया
यह चुनौती स्वीकार करें
ईरान का दावा- हमारे हमलों में 200 से ज़्यादा अमेरिकी सैनिक मारे गए या घायल हुए
आईडीएफ ने एक हफ्ते में 6,500 बम गिराकर ईरान के हज़ारों जवानों को मार गिराया!