कर्नाटक: अदालत ने प्रज्ज्वल रेवन्ना को 8 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा

एसआईटी हिरासत समाप्त होने के बाद उन्हें न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया

कर्नाटक: अदालत ने प्रज्ज्वल रेवन्ना को 8 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा

Photo: iPrajwalRevanna FB page

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। यहां की एक अदालत ने कई महिलाओं से दुष्कर्म और उनके यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे जद (एस) के पूर्व सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना को शनिवार को 8 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Dakshin Bharat at Google News
आज उनकी चार दिवसीय विशेष जांच दल (एसआईटी) हिरासत समाप्त होने के बाद उन्हें 42वें अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अदालत के न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया।

सोमवार को प्रज्ज्वल रेवन्ना को 8 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। लेकिन बाद में पुलिस द्वारा विशेष लोक अभियोजक (एसपीपी) के माध्यम से बॉडी वारंट मांगने पर मजिस्ट्रेट अदालत के न्यायाधीश ने उन्हें 29 जून तक एसआईटी हिरासत में भेज दिया।

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के 33 वर्षीय पोते के खिलाफ चार अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं, जिनकी जांच एसआईटी द्वारा की जा रही है।

प्रज्ज्वल को हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों में हासन निर्वाचन क्षेत्र से शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

यौन शोषण के मामले तब सामने आए, जब 26 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले हासन में प्रज्ज्वल रेवन्ना से जुड़े कथित अश्लील वीडियो वाले पेन-ड्राइव प्रसारित किए गए थे।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज
(बाएं) संग्रहालय में रखा अशोक स्तंभ का चार मुख वाला सिंह शीर्ष। (दाएं) सारनाथ में धमेक स्तूप एवं अन्य स्मारक।...
ईरान की मिसाइल शक्ति दुश्मन की कल्पना से भी परे है: ईरानी कमांडर
आयतुल्लाह सैयद मोजतबा खामेनेई को ईरान का सर्वोच्च नेता घोषित किया गया
महिला दिवस पर वंदे भारत एक्सप्रेस को महिला क्रू ने संचालित किया
यह चुनौती स्वीकार करें
ईरान का दावा- हमारे हमलों में 200 से ज़्यादा अमेरिकी सैनिक मारे गए या घायल हुए
आईडीएफ ने एक हफ्ते में 6,500 बम गिराकर ईरान के हज़ारों जवानों को मार गिराया!