कोयला और खनन क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए समर्पित हूं: रेड्डी

जी किशन रेड्डी ने केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री का कार्यभार ग्रहण किया

कोयला और खनन क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए समर्पित हूं: रेड्डी

Photo: @kishanreddybjp X account

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने गुरुवार को शास्त्री भवन में कोयला एवं खान मंत्री का कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान केंद्रीय कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश दुबे और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Dakshin Bharat at Google News
मंत्री रेड्डी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर कहा कि मैं उत्पादकता में वृद्धि, टिकाऊ प्रथाओं और उद्योग नवाचार को प्राथमिकता देकर कोयला और खनन क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए समर्पित हूं। ये प्रयास देश की उन्नति और ऊर्जा सुरक्षा में महत्त्वपूर्ण योगदान देंगे।

उन्होंने केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री का कार्यभार संभालने से पहले यहां तेलंगाना भवन में डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री ने कहा कि बाबा साहब के विचार और सिद्धांत हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।

रेड्डी ने पदभार ग्रहण करने से पहले भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन भी किए। उन्होंने बताया कि भगवान वेंकटेश्वर के आशीर्वाद और पवित्र वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पदभार ग्रहण किया है।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज
(बाएं) संग्रहालय में रखा अशोक स्तंभ का चार मुख वाला सिंह शीर्ष। (दाएं) सारनाथ में धमेक स्तूप एवं अन्य स्मारक।...
ईरान की मिसाइल शक्ति दुश्मन की कल्पना से भी परे है: ईरानी कमांडर
आयतुल्लाह सैयद मोजतबा खामेनेई को ईरान का सर्वोच्च नेता घोषित किया गया
महिला दिवस पर वंदे भारत एक्सप्रेस को महिला क्रू ने संचालित किया
यह चुनौती स्वीकार करें
ईरान का दावा- हमारे हमलों में 200 से ज़्यादा अमेरिकी सैनिक मारे गए या घायल हुए
आईडीएफ ने एक हफ्ते में 6,500 बम गिराकर ईरान के हज़ारों जवानों को मार गिराया!