अमेठी में कांग्रेस के किशोरी लाल ने बनाई बढ़त, स्मृति ईरानी बड़े अंतर से पीछे

स्मृति ईरानी ने साल 2014 में भी अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ा था

अमेठी में कांग्रेस के किशोरी लाल ने बनाई बढ़त, स्मृति ईरानी बड़े अंतर से पीछे

फोटो: चुनाव आयोग की वेबसाइट से।

अमेठी/दक्षिण भारत। उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस ने बढ़त बना रखी है। इसके उम्मीदवार किशोरी लाल 352363 वोट लेकर रुझानों में पहले स्थान पर हैं। वहीं, भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी को अब तक 249934 वोट मिल चुके हैं।

Dakshin Bharat at Google News
इस तरह दोनों के बीच 102429 वोटों का भारी अंतर है। अमेठी से किशोरी लाल के प्रदर्शन ने काफी चौंकाया है। यहां से स्मृति ईरानी मजबूत उम्मीदवार मानी जा रही थीं, लेकिन वे मतगणना में लगातार पिछड़ती जा रही हैं।

स्मृति ईरानी ने साल 2014 में भी अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ा था। उस समय वे हार गई थीं। उसके बाद उन्होंने साल 2019 में दोबारा चुनाव लड़ा। उस समय उन्होंने कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी को शिकस्त दे दी थी।

इस बार राहुल ने अमेठी छोड़कर रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ा था। वे वायनाड से भी मैदान में हैं।

अमेठी से 13 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। यहां बहुजन समाज पार्टी के नन्हे सिंह चौहान 23378 वोट लेकर तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। अब तक 6488 वोट नोटा को मिल चुके हैं।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज
(बाएं) संग्रहालय में रखा अशोक स्तंभ का चार मुख वाला सिंह शीर्ष। (दाएं) सारनाथ में धमेक स्तूप एवं अन्य स्मारक।...
ईरान की मिसाइल शक्ति दुश्मन की कल्पना से भी परे है: ईरानी कमांडर
आयतुल्लाह सैयद मोजतबा खामेनेई को ईरान का सर्वोच्च नेता घोषित किया गया
महिला दिवस पर वंदे भारत एक्सप्रेस को महिला क्रू ने संचालित किया
यह चुनौती स्वीकार करें
ईरान का दावा- हमारे हमलों में 200 से ज़्यादा अमेरिकी सैनिक मारे गए या घायल हुए
आईडीएफ ने एक हफ्ते में 6,500 बम गिराकर ईरान के हज़ारों जवानों को मार गिराया!