बांग्लादेशी सांसद के मामले में इस व्यक्ति की ओर घूमी शक की सुई, सीआईडी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

पुलिस को 'विश्वसनीय इनपुट'मिला था, जिसके बाद कड़ियां जुड़ती गईं

बांग्लादेशी सांसद के मामले में इस व्यक्ति की ओर घूमी शक की सुई, सीआईडी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Photo: MP Anwarul Azim Anar FB page

कोलकाता/दक्षिण भारत। बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार की 'हत्या' की शुरुआती जांच में पता चला है कि उनके एक दोस्त ने हत्या के लिए करीब 5 करोड़ रुपए की सुपारी दी थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज्जमां खान ने बुधवार को कहा था कि 13 मई से कोलकाता में लापता अनार की हत्या कर दी गई और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पश्चिम बंगाल पुलिस ने कहा था कि मामले की जांच राज्य सीआईडी द्वारा की गई है।

अधिकारी के अनुसार, यह एक सुनियोजित हत्या थी। सांसद के एक पुराने मित्र ने उन्हें मारने के लिए भारी रकम, लगभग 5 करोड़ रुपए का भुगतान किया था। अवामी लीग के सांसद का दोस्त अमेरिकी नागरिक है और उसके पास कोलकाता में एक फ्लैट है।

सीआईडी के आईजी अखिलेश चतुर्वेदी ने बुधवार को कहा था कि पुलिस के पास 'विश्वसनीय इनपुट' है कि अनार की 'हत्या कर दी गई है', लेकिन उनका शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है।

यह पूछे जाने पर कि क्या पुलिस को कोलकाता के बाहरी इलाके न्यू टाउन में एक लक्जरी अपार्टमेंट में खून के धब्बे मिले हैं, जहां सांसद के ठिकाने का आखिरी बार 13 मई को पता चला था, चतुर्वेदी ने कहा, 'हमारी फोरेंसिक टीम संदिग्ध अपराध स्थल की जांच कर रही है। इस बारे में बोलना जल्दबाजी होगी।'

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

केंद्र सरकार किसानों की समस्याएं हल करने में कर्नाटक का सहयोग नहीं कर रही: डीके शिवकुमार केंद्र सरकार किसानों की समस्याएं हल करने में कर्नाटक का सहयोग नहीं कर रही: डीके शिवकुमार
बेलगावी/दक्षिण भारत। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार किसानों की समस्याओं को हल करने...
बिहार में बड़ी जीत के लिए राजग सांसदों ने प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया
एएससी सेंटर एंड कॉलेज ने 265वां आर्मी सर्विस कॉर्प्स डे मनाया
'दपरे' के बेंगलूरु मंडल ने हाफ मैराथन में बनाया कीर्तिमान
स्वदेश को मां कहने में संकोच क्यों?
जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे