उप्र: बदायूं दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया

साजिद के भाई जावेद को पुलिस टीम ने पास के बरेली जिले से गिरफ्तार कर लिया

उप्र: बदायूं दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया

Photo: Budaun Police X account

बदायूं/दक्षिण भारत। उत्तर प्रदेश के बदायूं दोहरे हत्याकांड के दूसरे आरोपी को गुरुवार को बरेली से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी है।

Dakshin Bharat at Google News
बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मुख्य आरोपी साजिद के भाई जावेद को पुलिस टीम ने पास के बरेली जिले से गिरफ्तार कर लिया। आगे की पूछताछ के लिए उसे जिले में लाया जा रहा है।

एसएसपी ने बताया कि जावेद ने बरेली के बारादरी थाने की सैटेलाइट पुलिस चौकी पर आत्मसमर्पण किया था।

इस संबंध में दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि जिस व्यक्ति ने घर में घुसकर दो बच्चों की हत्या की, वह परिवार को जानता था और वह अस्पताल में भुगतान के लिए पैसे मांगने गया था, जहां उसकी गर्भवती पत्नी भर्ती थी। हालांकि बाद में पत्नी को लेकर किए गए दावे पर भी सवाल उठे थे।

आईजी बरेली रेंज आरके सिंह ने मीडिया को बताया कि मंगलवार शाम को हत्या के कुछ घंटों बाद मुख्य आरोपी साजिद (22) को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था।

पुलिस ने बुधवार को आरोपी के पिता और चाचा को हिरासत में ले लिया था।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज
(बाएं) संग्रहालय में रखा अशोक स्तंभ का चार मुख वाला सिंह शीर्ष। (दाएं) सारनाथ में धमेक स्तूप एवं अन्य स्मारक।...
ईरान की मिसाइल शक्ति दुश्मन की कल्पना से भी परे है: ईरानी कमांडर
आयतुल्लाह सैयद मोजतबा खामेनेई को ईरान का सर्वोच्च नेता घोषित किया गया
महिला दिवस पर वंदे भारत एक्सप्रेस को महिला क्रू ने संचालित किया
यह चुनौती स्वीकार करें
ईरान का दावा- हमारे हमलों में 200 से ज़्यादा अमेरिकी सैनिक मारे गए या घायल हुए
आईडीएफ ने एक हफ्ते में 6,500 बम गिराकर ईरान के हज़ारों जवानों को मार गिराया!