सेंथिल बालाजी ने तमिलनाडु कैबिनेट से इस्तीफा दिया
राज्यपाल ने तमिलनाडु कैबिनेट से मंत्री वी सेंथिल बालाजी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है
By News Desk
On
Photo: @officialsenthilbalaji FB page
चेन्नई/दक्षिण भारत। तमिलनाडु के गिरफ्तार मंत्री वी सेंथिल बालाजी ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। राजभवन ने मंगलवार को यह जानकारी दी है।
राजभवन की विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के 12 फरवरी के एक पत्र के आधार पर राज्य कैबिनेट से सेंथिल बालाजी के इस्तीफे को स्वीकार करने की सिफारिश करते हुए, राज्यपाल आरएन रवि ने सिफारिश को मंजूरी दे दी है।विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्यपाल ने तमिलनाडु कैबिनेट से मंत्री वी सेंथिल बालाजी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
बता दें कि सेंथिल बालाजी को साल 2023 में प्रवर्तन निदेशालय ने नौकरी के बदले नकदी घोटाला मामले में गिरफ्तार किया और पुझल जेल में बंद कर दिया था।
अपने इस्तीफे से पहले वे बिना विभाग के मंत्री थे। उन्होंने पहले बिजली और निषेध विभाग संभाला था।
About The Author
Related Posts
Latest News
14 Dec 2025 10:05:08
Photo: @SuvenduWB X account


