कर्नाटकः अमित शाह आज भाजपा नेताओं के साथ लोकसभा चुनाव की रणनीति पर करेंगे चर्चा
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने यह जानकारी दी है
By News Desk
On
उनका राज्य भाजपा कोर कमेटी के सदस्यों और पार्टी के मैसूरु के नेताओं के साथ बैठक में हिस्सा लेने का कार्यक्रम है
मैसूरु/दक्षिण भारत। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को कर्नाटक में पार्टी नेताओं के साथ अपनी बैठकों के दौरान वर्ष 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा की रणनीति तैयार कर सकते हैं। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने यह जानकारी दी है।
उन्होंने यह भी कहा कि बैठक में जमीनी स्तर पर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच उचित समन्वय के साथ गठबंधन सहयोगी जद (एस) के साथ मिलकर चुनाव का सामना करने पर चर्चा होने की संभावना है। साथ ही क्षेत्रीय पार्टी को दी जाने वाली सीटों की संख्या पर भी विचार-विमर्श कर सकते हैं।शाह रविवार तड़के यहां पहुंचे। दिन में उनका राज्य भाजपा कोर कमेटी के सदस्यों और पार्टी के मैसूरु के नेताओं के साथ बैठक में हिस्सा लेने का कार्यक्रम है।
About The Author
Related Posts
Latest News
01 May 2026 15:40:56
Photo: rahulgandhi FB Page


