यह बजट विकसित भारत की नींव मजबूत करने की गारंटी: मोदी

'यह विकसित भारत के चार स्तंभों युवा, गरीब, महिला और किसान को सशक्त बनाएगा'

यह बजट विकसित भारत की नींव मजबूत करने की गारंटी: मोदी

Photo: @narendramodi YouTube

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट विकसित भारत की नींव को मजबूत करने की गारंटी प्रदान करता है।

Dakshin Bharat at Google News
बजट के बाद दिए अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह विकसित भारत के चार स्तंभों युवा, गरीब, महिला और किसान को सशक्त बनाएगा। उन्होंने कहा, 'यह भारत के भविष्य के निर्माण का बजट है।' उन्होंने कहा कि यह युवा भारत की युवा आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है।

निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए अंतरिम बजट को प्रगतिशील करार देते हुए, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री व दिग्गज भाजपा नेता बीएस येडियुरप्पा ने गुरुवार को 'यथार्थवादी' बजट पेश करने के लिए उनकी सराहना की, जो लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाएगा।

उन्होंने कहा कि यह बजट आने वाले दिनों में एक मजबूत, सशक्त, विकसित और 'विश्वगुरु' भारत के निर्माण के प्रति भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है, जो देश की प्रगति का पूरक होगा।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज
(बाएं) संग्रहालय में रखा अशोक स्तंभ का चार मुख वाला सिंह शीर्ष। (दाएं) सारनाथ में धमेक स्तूप एवं अन्य स्मारक।...
ईरान की मिसाइल शक्ति दुश्मन की कल्पना से भी परे है: ईरानी कमांडर
आयतुल्लाह सैयद मोजतबा खामेनेई को ईरान का सर्वोच्च नेता घोषित किया गया
महिला दिवस पर वंदे भारत एक्सप्रेस को महिला क्रू ने संचालित किया
यह चुनौती स्वीकार करें
ईरान का दावा- हमारे हमलों में 200 से ज़्यादा अमेरिकी सैनिक मारे गए या घायल हुए
आईडीएफ ने एक हफ्ते में 6,500 बम गिराकर ईरान के हज़ारों जवानों को मार गिराया!