हिंडनबर्ग मामला: उच्चतम न्यायालय के फैसले पर क्या बोले गौतम अडाणी?

उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को फैसला सुनाया

हिंडनबर्ग मामला: उच्चतम न्यायालय के फैसले पर क्या बोले गौतम अडाणी?

Photo: @gautam_adani X account

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। अरबपति उद्योगपति गौतम अडाणी ने अपने समूह के खिलाफ एक अमेरिकी रिसर्च समूह द्वारा लगाए गए आरोपों पर उच्चतम न्यायालय के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बुधवार को कहा कि सच्चाई की जीत हुई है और उनका समूह भारत के विकास में योगदान देना जारी रखेगा।

Dakshin Bharat at Google News
उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को फैसला सुनाया कि अडाणी समूह के खिलाफ आरोपों की एसआईटी या सीबीआई से जांच का आदेश देने का कोई आधार नहीं है और पूंजी बाजार नियामक सेबी को तीन महीने के भीतर अपनी जांच पूरी करनी होगी।

अडाणी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि 'माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से पता चलता है कि: सत्य की जीत हुई है। सत्यमेव जयते।' उन्होंने कहा कि 'मैं उन लोगों का आभारी हूं, जो हमारे साथ खड़े रहे।' उन्होंने 'जय हिंद' के नारे के साथ ट्वीट समाप्त किया।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज
(बाएं) संग्रहालय में रखा अशोक स्तंभ का चार मुख वाला सिंह शीर्ष। (दाएं) सारनाथ में धमेक स्तूप एवं अन्य स्मारक।...
ईरान की मिसाइल शक्ति दुश्मन की कल्पना से भी परे है: ईरानी कमांडर
आयतुल्लाह सैयद मोजतबा खामेनेई को ईरान का सर्वोच्च नेता घोषित किया गया
महिला दिवस पर वंदे भारत एक्सप्रेस को महिला क्रू ने संचालित किया
यह चुनौती स्वीकार करें
ईरान का दावा- हमारे हमलों में 200 से ज़्यादा अमेरिकी सैनिक मारे गए या घायल हुए
आईडीएफ ने एक हफ्ते में 6,500 बम गिराकर ईरान के हज़ारों जवानों को मार गिराया!