जहां कांग्रेस से उम्मीद खत्म होती है, वहां से मोदी की गारंटी शुरू होती है: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने सागवाड़ा में भाजपा की चुनावी जनसभा को संबोधित किया

जहां कांग्रेस से उम्मीद खत्म होती है, वहां से मोदी की गारंटी शुरू होती है: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी की गारंटी कांग्रेस के हर झूठे वादों पर भारी है

सागवाड़ा/दक्षिण भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राजस्थान में डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा में भाजपा की चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह वो मिट्टी है, जिसने ऐसे वीर पैदा किए हैं, जिन्होंने महाराणा प्रताप की कीर्ति बढ़ाने में अपने खून-पसीने का योगदान दिया था। मैं कालीबाई के बलिदान को, मानगढ़ धाम में बलिदान देने वाले गोविंद गुरु के अनुयायियों को भी श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। 

Dakshin Bharat at Google News
प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस धरती को सटीक भविष्यवाणी के लिए मावजी महाराज का आशीर्वाद मिला है। वहां यह साफ-साफ दिख रहा है- भाजपा आ रही है। आज मैं मावजी महाराज का आशीर्वाद लेते हुए एक भविष्यवाणी करने की हिम्मत कर रहा हूं। इस पवित्र धरती की ताकत है कि मेरे मन में विचार आया है और मैं मावजी महाराज से क्षमा मांगकर यह हिम्मत कर रहा हूं। अब राजस्थान में कभी भी अशोक गहलोत की सरकार नहीं बनेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि राजस्थान के कोने-कोने से एक ही आवाज आ रही है- गहलोतजी, कोनी मिले वोट जी। कांग्रेस सरकार ने राजस्थान में हर सरकारी भर्ती में घोटाला किया है। कांग्रेस के नेताओं और उनके करीबियों के बीच ऐसा कारोबार है कि उनके बच्चे तो अफसर बन गए और आपके बच्चे चुन-चुन करके बाहर कर दिए गए। इसलिए ऐसे लोगों को राजस्थान की धरती से चुन-चुनकर साफ करना है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि काले कारनामों की लाल डायरी के जो पन्ने खुल रहे हैं, उसमें कांग्रेस सरकार की काली सच्चाई है। लोकतंत्र ने आपको कुशासन वाली इस कांग्रेस सरकार को बदलने का मौका दिया है। इस मौके को जाने नहीं देना है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को साफ करो और अत्याचार, भ्रष्टाचार से मुक्त करो। कांग्रेस सरकार की विदाई इसलिए भी जरूरी है, ताकि यहां केंद्र की हर योजना तेजी से लागू हो। आपके सपने मेरे संकल्प हैं, मैं उन्हें पूरा करना चाहता हूं, इसलिए सारी रुकावटें दूर कीजिए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी की गारंटी कांग्रेस के हर झूठे वादों पर भारी है। जहां कांग्रेस से उम्मीद खत्म होती है, वहां से मोदी की गारंटी शुरू होती है। कांग्रेस ने दशकों के अपने शासन काल में जो सोचा तक नहीं, वह बीते 10 साल में आपके सेवक ने देशवासियों के चरणों में समर्पित कर दिया। किसी ने कल्पना नहीं की थी कि 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी ने सोचा नहीं था कि गरीबों को मुफ्त इलाज मिलेगा। आयुष्मान भारत योजना और जन औषधि केंद्रों ने यह भी संभव कर दिखाया। कांग्रेस ने तो गरीब को, आदिवासी को झुग्गियों में रखा, खुले में शौच के लिए मजबूर किया, धुएं में रखा, पानी के लिए दर-दर भटकने के लिए मजबूर किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह भाजपा है, जिसने आदिवासी कल्याण के लिए अलग मंत्रालय बनाया, आदिवासी कल्याण का बजट कई गुना बढ़ा दिया। भाजपा सरकार में करीब 90 वन उपजों पर एमएसपी मिल रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस न दलितों की है, न पिछड़ों की, न आदिवासियों की और न गरीब की। कांग्रेस सिर्फ एक परिवार की गुलाम बनकर रह गई है। 

आदिवासी समाज को न्याय मिले, इसलिए पीएम जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान शुरू किया गया है। यह योजना 24 हजार करोड़ रुपए की है, जो आदिवासी समाज का जीवन बदलने वाली है। जब तक इस देश का एक भी गरीब चिंता में है, तब तक मोदी निश्चिंत नहीं हो सकता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जो पेपर लीक के पीड़ित हैं, भाजपा उनके लिए लाखों नौकरियां लाने वाली है। भाजपा आने वाली है और आपको राहत मिलने वाली है। कांग्रेस ने राजस्थान को दंगों में अग्रणी बना दिया, पेपर लीक में अग्रणी बना दिया, तुष्टीकरण में अग्रणी बना दिया।

यह है कांग्रेस का चेहरा, चरित्र और कारनामे ... और हम भाजपा के लोग कीचड़ में भी कमल खिलाने वाले लोग हैं। भाजपा राजस्थान को विकास में अग्रणी बनाएगी।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज
(बाएं) संग्रहालय में रखा अशोक स्तंभ का चार मुख वाला सिंह शीर्ष। (दाएं) सारनाथ में धमेक स्तूप एवं अन्य स्मारक।...
ईरान की मिसाइल शक्ति दुश्मन की कल्पना से भी परे है: ईरानी कमांडर
आयतुल्लाह सैयद मोजतबा खामेनेई को ईरान का सर्वोच्च नेता घोषित किया गया
महिला दिवस पर वंदे भारत एक्सप्रेस को महिला क्रू ने संचालित किया
यह चुनौती स्वीकार करें
ईरान का दावा- हमारे हमलों में 200 से ज़्यादा अमेरिकी सैनिक मारे गए या घायल हुए
आईडीएफ ने एक हफ्ते में 6,500 बम गिराकर ईरान के हज़ारों जवानों को मार गिराया!