कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष के तौर पर अपनी नियुक्ति को लेकर क्या बोले विजयेंद्र?

भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येडियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र ने पत्रकारों से कहा ...

कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष के तौर पर अपनी नियुक्ति को लेकर क्या बोले विजयेंद्र?

Photo: facebook.com/BYVijayendra

तुमकूरु/भाषा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कहा कि वे अपनी नियुक्ति को लेकर किसी भी तरह का मतभेद दूर करके सभी को साथ लेकर चलेंगे।

Dakshin Bharat at Google News
भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येडियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र ने यहां पत्रकारों से कहा, अगर कोई छोटा-मोटा मतभेद है भी, तो मेरी पहली प्राथमिकता होगी- पार्टी के वरिष्ठों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से पार्टी को आगे ले जाना। मैं आने वाले दिनों में किसी भी मतभेद को दूर कर दूंगा।

शिवमोग्गा जिले के शिकारीपुरा से पहली बार विधायक 47 वर्षीय विजयेंद्र ने दक्षिण कन्नड़ से तीन बार के लोकसभा सदस्य नलिन कुमार कतील का स्थान लिया, जिन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा कर लिया था। इस साल मई में हुए विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पिछले साल उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया था।

चुनाव में कांग्रेस से हार का सामना करने वाली भाजपा ने अभी तक कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति नहीं की है।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज
(बाएं) संग्रहालय में रखा अशोक स्तंभ का चार मुख वाला सिंह शीर्ष। (दाएं) सारनाथ में धमेक स्तूप एवं अन्य स्मारक।...
ईरान की मिसाइल शक्ति दुश्मन की कल्पना से भी परे है: ईरानी कमांडर
आयतुल्लाह सैयद मोजतबा खामेनेई को ईरान का सर्वोच्च नेता घोषित किया गया
महिला दिवस पर वंदे भारत एक्सप्रेस को महिला क्रू ने संचालित किया
यह चुनौती स्वीकार करें
ईरान का दावा- हमारे हमलों में 200 से ज़्यादा अमेरिकी सैनिक मारे गए या घायल हुए
आईडीएफ ने एक हफ्ते में 6,500 बम गिराकर ईरान के हज़ारों जवानों को मार गिराया!