साल 2050 तक इतनी बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है भारत!
एचडीएफसी बैंक के अध्यक्ष एवं आर्थिक मामलों के पूर्व सचिव अतनु चक्रवर्ती ने कहा
By News Desk
On
अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों ने इस साल भारत की वृद्धि दर करीब 6.3 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है
नई दिल्ली/भाषा। एचडीएफसी बैंक के अध्यक्ष एवं आर्थिक मामलों के पूर्व सचिव अतनु चक्रवर्ती ने बुधवार को कहा कि मजबूत खपत व निर्यात के दम पर भारत के साल 2050 तक 30,000 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों ने इस साल भारत की वृद्धि दर करीब 6.3 प्रतिशत और मुद्रास्फीति करीब छह प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। इसलिए मौजूदा मूल्य पर जीडीपी करीब 10-12 प्रतिशत होगी।
चक्रवर्ती ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘अगर इसी तरह की गति कुछ साल तक जारी रही तो भारत 2045-50 तक 30,000 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा और प्रति व्यक्ति आय 21,000 अमेरिकी डॉलर होगी।’
About The Author
Related Posts
Post Comment
Latest News

04 Dec 2023 15:25:17
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों को आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)...
Comment List