हमारी सरकार सांप्रदायिक हिंसा से निपटने को लेकर सख्त है: सिद्दरामैया

सिद्दरामैया ने संवाददाताओं से कहा, ‘उनके (भाजपा) पास आरोप लगाने के अलावा क्या काम है?'

हमारी सरकार सांप्रदायिक हिंसा से निपटने को लेकर सख्त है: सिद्दरामैया

उन्होंने कहा कि पथराव की घटनाओं में शामिल कुछ उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया गया है

बेलगावी/भाषा। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरामैया ने शिवमोगा में एक अक्टूबर को एक धार्मिक जुलूस के दौरान हुई पथराव की घटना का जिक्र करते हुए मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं से निपटने के वास्ते सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुछ नेताओं के इन आरोपों को खारिज किया कि मई में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद राज्य में सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं।

सिद्दरामैया ने संवाददाताओं से कहा, ‘उनके (भाजपा) पास आरोप लगाने के अलावा क्या काम है? उनका एकमात्र काम आरोप लगाना है। ये आरोप बिलकुल झूठे हैं।’

उन्होंने कहा कि पथराव की घटनाओं में शामिल कुछ उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हमारी सरकार सांप्रदायिक घटनाओं को तुरंत रोकने के लिए सख्त कार्रवाई करती है। ऐसी घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाती है।’

शिवमोगा में रविवार को उपद्रवियों ने दो इलाकों में ईद मिलाद-उन-नबी जुलूस के दौरान पथराव किया था। इस घटना में कुछ घरों की खिड़कियों के शीशे और वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए थे।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज
(बाएं) संग्रहालय में रखा अशोक स्तंभ का चार मुख वाला सिंह शीर्ष। (दाएं) सारनाथ में धमेक स्तूप एवं अन्य स्मारक।...
ईरान की मिसाइल शक्ति दुश्मन की कल्पना से भी परे है: ईरानी कमांडर
आयतुल्लाह सैयद मोजतबा खामेनेई को ईरान का सर्वोच्च नेता घोषित किया गया
महिला दिवस पर वंदे भारत एक्सप्रेस को महिला क्रू ने संचालित किया
यह चुनौती स्वीकार करें
ईरान का दावा- हमारे हमलों में 200 से ज़्यादा अमेरिकी सैनिक मारे गए या घायल हुए
आईडीएफ ने एक हफ्ते में 6,500 बम गिराकर ईरान के हज़ारों जवानों को मार गिराया!