बेंगलूरु: कंपनी के एमडी और सीईओ की हत्या के मामले में 3 लोग गिरफ्तार

पुलिस को संदेह है कि व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता के कारण इस क्रूर अपराध को अंजाम दिया गया

बेंगलूरु: कंपनी के एमडी और सीईओ की हत्या के मामले में 3 लोग गिरफ्तार

फेलिक्स कंपनी का पूर्व कर्मचारी था, जिसने हाल ही में इस्तीफा देने के बाद अपना खुद का एक कारोबार शुरू किया था

बेंगलूरु/भाषा। बेंगलूरु में एक निजी कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) की हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
पुलिस ने बताया कि अमृतहल्ली पुलिस ने इंटरनेट ब्रॉडबैंड सेवा प्रदाता ‘एयरॉनिक्स मीडिया प्राइवेट लिमिटेड’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) की हत्या के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

घटना मंगलवार शाम अमृतहल्ली में पंपा एक्सटेंशन में हुई। उन्होंने बताया कि इन तीनों की पहचान मुख्य आरोपी शबरीश उर्फ फेलिक्स (27), विनय रेड्डी (23) और संतोष उर्फ संथु (26) के तौर पर हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी एयरॉनिक्स के कार्यालय में घुस गए थे और प्राइवेट लिमिटेड के एमडी फणीन्द्र सुब्रमण्या तथा सीईओ वीनू कुमार की हत्या कर दी थी। घटना के समय कई अन्य कर्मचारी कार्यालय में मौजूद थे। आरोपियों के भागने के बाद कर्मचारी घायलों को अस्पताल ले गए, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया।

हत्या का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस को संदेह है कि व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता के कारण इस क्रूर अपराध को अंजाम दिया गया।

फेलिक्स कंपनी का पूर्व कर्मचारी था, जिसने हाल ही में इस्तीफा देने के बाद अपना खुद का एक कारोबार शुरू किया था। पुलिस ने बताया कि विस्तृत जांच के बाद ही अन्य जानकारी मिल पाएगी।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में