सरकार 2047 तक विकसित भारत का निर्माण करने की दिशा में कर रही काम: राजनाथ सिंह

'देश के लगभग सभी क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर रही है'

सरकार 2047 तक विकसित भारत का निर्माण करने की दिशा में कर रही काम: राजनाथ सिंह

सिंह ने देश में राजनीतिक परिदृश्य को लेकर कहा कि राजनीतिक दल लोकतंत्र के लिए अहम हैं

नई दिल्ली/भाषा। रक्षा मंत्री ने हॉलीवुड की सफल फिल्म ‘स्पाइडमैन’ के प्रसिद्ध संवाद का जिक्र करते हुए शुक्रवार को कहा कि ‘ताकत के साथ जिम्मेदारी भी बढ़ती’ है और भारत के वैश्विक स्तर पर बढ़ते कद के साथ-साथ उसकी जिम्मेदारी भी बढ़ेगी।

Dakshin Bharat at Google News
सिंह ने एक समारोह के दौरान कहा कि जब भारत एक महाशक्ति के रूप में उभरेगा, जो उसे यह सुनिश्चित करना होगा कि लोकतंत्र, धार्मिक स्वतंत्रता, मनुष्यों की गरिमा और वैश्विक शांति जैसे सार्वभौमिक मूल्य दुनिया में सभी जगह स्थापित हों।

रक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार साल 2047 तक एक विकसित भारत के निर्माण की दिशा में काम कर रही है और देश के लगभग सभी क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

सिंह ने देश में राजनीतिक परिदृश्य को लेकर कहा कि राजनीतिक दल लोकतंत्र के लिए अहम हैं और यह इन दलों के बिना बरकरार नहीं रह सकता। उन्होंने खेद जताया कि भारत में ‘कई राजनीतिक दल किसी विचारधारा के आधार पर काम नहीं करते और उनकी राजनीति किसी एक व्यक्ति या एक परिवार या एक जाति के चारों ओर घूमती’ है।

उन्होंने एक मीडिया समूह द्वारा आयोजित ‘इंडिया इकोनॉमिक कॉनक्लेव’ (भारत आर्थिक सम्मेलन) में कहा, ‘मुझे लगता है कि विकसित भारत में इस प्रकार की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। राजनीति विचारधारा और मूल्यों पर आधारित होनी चाहिए, न कि परिवार, धर्म और जाति पर।’

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज
(बाएं) संग्रहालय में रखा अशोक स्तंभ का चार मुख वाला सिंह शीर्ष। (दाएं) सारनाथ में धमेक स्तूप एवं अन्य स्मारक।...
ईरान की मिसाइल शक्ति दुश्मन की कल्पना से भी परे है: ईरानी कमांडर
आयतुल्लाह सैयद मोजतबा खामेनेई को ईरान का सर्वोच्च नेता घोषित किया गया
महिला दिवस पर वंदे भारत एक्सप्रेस को महिला क्रू ने संचालित किया
यह चुनौती स्वीकार करें
ईरान का दावा- हमारे हमलों में 200 से ज़्यादा अमेरिकी सैनिक मारे गए या घायल हुए
आईडीएफ ने एक हफ्ते में 6,500 बम गिराकर ईरान के हज़ारों जवानों को मार गिराया!