वरुणा सीट से अब तक सिद्दरामैया को कितने वोट मिले?
यहां से कांग्रेस के लिए अच्छी ख़बर है
By News Desk
On
वरुणा से कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवारों के बीच वोटों का अंतर काफी ज्यादा है
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। कर्नाटक विधानसभा चुनावों के तहत मतगणना के बीच कुछ हाई प्रोफाइल सीटें चर्चा में हैं। इनमें वरुणा सीट भी शामिल है। यहां वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दरामैया मैदान में हैं।
चुनाव आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, यहां से कांग्रेस के लिए अच्छी ख़बर है। सिद्दरामैया 12,759 वोट पाकर सबसे आगे चल रहे हैं। वे अब तक गिने गए कुल वोटों का 60.78 प्रतिशत पा चुके हैं।दूसरी ओर, भाजपा के वी सोमन्ना को अब तक 7,471 वोट मिले हैं, जो कुल वोटों का 35.59 प्रतिशत है। इस तरह वरुणा से कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवारों के बीच वोटों का अंतर काफी ज्यादा है।
ये पंक्तियां लिखे जाने तक जद (एस) के डॉ. भारती शंकर एनएल को 278 वोट ही मिले थे। नोटा को भी 58 वोट मिल चुके हैं।
About The Author
Latest News
09 Mar 2026 17:21:08
(बाएं) संग्रहालय में रखा अशोक स्तंभ का चार मुख वाला सिंह शीर्ष। (दाएं) सारनाथ में धमेक स्तूप एवं अन्य स्मारक।...


