केनरा बैंक ने विशेष सावधि जमा योजना पेश की, 7.75% मिलेगा ब्याज

केनरा बैंक द्वारा दी जाने वाली उच्चतम ब्याज दर

केनरा बैंक ने विशेष सावधि जमा योजना पेश की, 7.75% मिलेगा ब्याज

यहां जानिए इस योजना के बारे में

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में से एक, केनरा बैंक ने 400 दिनों की अवधि के लिए प्रतिदेय (समयपूर्व बंद/आंशिक निकासी की अनुमति) और गैर प्रतिदेय जमा (पूर्व परिपक्व बंद/आंशिक निकासी की अनुमति नहीं) के लिए एक नई सावधि जमा योजना शुरू की है।

Dakshin Bharat at Google News
हालांकि, जमाकर्ता घरेलू/एनआरओ/एनआरई श्रेणियों के तहत जमा के बदले धन जुटा सकता है। प्रतिदेय जमा राशि 25,000 रुपए से 2 करोड़ रुपए तक 400 दिनों के लिए ऑनलाइन/ऑफलाइन और गैर प्रतिदेय जमा के माध्यम से - 15 लाख रुपए से अधिक और 2 करोड़ रुपए से कम (ऑफलाइन-शाखा) उपलब्ध है।

इस योजना के तहत प्रति वर्ष 7.75 प्रतिशत तक की ब्याज दरों की पेशकश की जा रही है। योजना के लिए ब्याज दरें गैर प्रतिदेय जमा - वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.75 प्रतिशत प्रति वर्ष और आम जनता के लिए 7.25 प्रतिशत प्रति वर्ष है।

इसके अलावा, वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रतिदेय जमा 7.65 प्रतिशत प्रति वर्ष और आम जनता के लिए 7.15 प्रतिशत प्रति वर्ष है। यह केनरा बैंक द्वारा दी जाने वाली उच्चतम ब्याज दर है।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज
(बाएं) संग्रहालय में रखा अशोक स्तंभ का चार मुख वाला सिंह शीर्ष। (दाएं) सारनाथ में धमेक स्तूप एवं अन्य स्मारक।...
ईरान की मिसाइल शक्ति दुश्मन की कल्पना से भी परे है: ईरानी कमांडर
आयतुल्लाह सैयद मोजतबा खामेनेई को ईरान का सर्वोच्च नेता घोषित किया गया
महिला दिवस पर वंदे भारत एक्सप्रेस को महिला क्रू ने संचालित किया
यह चुनौती स्वीकार करें
ईरान का दावा- हमारे हमलों में 200 से ज़्यादा अमेरिकी सैनिक मारे गए या घायल हुए
आईडीएफ ने एक हफ्ते में 6,500 बम गिराकर ईरान के हज़ारों जवानों को मार गिराया!