राहुल गांधी 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान भ्रमण करते हुए भ्रम के शिकार हो गए: भाजपा
डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया
By News Desk
On
त्रिवेदी ने कहा कि राहुलजी, भारत में घूमने से नहीं, भारत को समझने से भारतीयता को समझा जा सकता है
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने मंगलवार को यहां पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी अपनी 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान भ्रमण करते-करते भ्रम के शिकार हो गए हैं। वे लगातार भ्रम में पड़ रहे हैं, लेकिन उन्होंने भारत का भ्रम दूर कर दिया है। चीन पर दिया गया उनका बयान ऐसा इंगित कर रहा है कि भारत चीन के आगे नतमस्तक हो जाए।
त्रिवेदी ने कहा कि राहुलजी, भारत में घूमने से नहीं, भारत को समझने से भारतीयता को समझा जा सकता है। इनकी चार पीढ़ी से 'डिस्कवरी ऑफ इंडिया' ही चल रही है। पहले सेना और अब भारतीयों के सम्मान को गिराने का काम राहुल क्यों कर रहे हैं? राहुल चार-पांच देशों का नाम बता दें कि कौन आज चीन के साथ खड़े हैं, जबकि भारत के साथ दुनिया खड़ी है।त्रिवेदी ने कहा कि राहुल ने देश के सामने अपनी मंशा को साफ कर दिया है कि भारत को ठीक उसी प्रकार चीन के सामने समर्पण कर देना चाहिए, जैसा उनकी सरकार के दौरान होता था।
About The Author
Related Posts
Latest News
30 Apr 2026 13:37:19
Photo: IndianNationalCongress FB Page


