कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा विवाद को लेकर उच्चतम न्यायालय में सुनवाई पर क्या बोले बोम्मई?

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य का रुख 'संवैधानिक और कानूनी' दोनों है

कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा विवाद को लेकर उच्चतम न्यायालय में सुनवाई पर क्या बोले बोम्मई?

याचिका बुधवार को उच्चतम न्यायालय में सुनवाई के लिए नहीं आई

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने गुरुवार को कहा कि कर्नाटक का रुख यह है कि सीमा मुद्दे के संबंध में महाराष्ट्र की याचिका सुनवाई योग्य नहीं है और जब मामला सुनवाई के लिए उच्चतम न्यायालय के सामने आएगा तो राज्य के अधिवक्ता इस पर बहस करेंगे। 

Dakshin Bharat at Google News
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य का रुख 'संवैधानिक और कानूनी' दोनों है।

बोम्मई ने संवाददाताओं से कहा, कर्नाटक का रुख बहुत स्पष्ट है, महाराष्ट्र की अपील पोषणीय नहीं है, यह हमारा रुख है और हमारे वकील भी यही दलील देंगे। हमारा स्टैंड संवैधानिक और कानूनी दोनों है। 

कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा विवाद से जुड़ी याचिका बुधवार को उच्चतम न्यायालय में सुनवाई के लिए नहीं आई।

रिपोर्टों के अनुसार, हालांकि यह मामला बुधवार को न्यायमूर्ति केएम जोसेफ की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के समक्ष सूचीबद्ध था, लेकिन सुनवाई के लिए नहीं आ सका क्योंकि न्यायाधीश संविधान पीठ के समक्ष जल्लीकट्टू से संबंधित मामले की सुनवाई में व्यस्त थे।

भाषाई आधार पर राज्यों के पुनर्गठन के बाद सीमा विवाद 1960 के दशक का है।

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज
(बाएं) संग्रहालय में रखा अशोक स्तंभ का चार मुख वाला सिंह शीर्ष। (दाएं) सारनाथ में धमेक स्तूप एवं अन्य स्मारक।...
ईरान की मिसाइल शक्ति दुश्मन की कल्पना से भी परे है: ईरानी कमांडर
आयतुल्लाह सैयद मोजतबा खामेनेई को ईरान का सर्वोच्च नेता घोषित किया गया
महिला दिवस पर वंदे भारत एक्सप्रेस को महिला क्रू ने संचालित किया
यह चुनौती स्वीकार करें
ईरान का दावा- हमारे हमलों में 200 से ज़्यादा अमेरिकी सैनिक मारे गए या घायल हुए
आईडीएफ ने एक हफ्ते में 6,500 बम गिराकर ईरान के हज़ारों जवानों को मार गिराया!