मतदाता सूची संशोधन की निष्पक्ष जांच की जाएगी: बोम्मई

'दोषी पाए जाने वाले हर अधिकारी या संगठन या एजेंसी को दंडित किया जाएगा'

मतदाता सूची संशोधन की निष्पक्ष जांच की जाएगी: बोम्मई

मुख्यमंत्री ने कहा कि गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र को महाराष्ट्र के गृह सचिव से बात करने के निर्देश दिए गए हैं

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि सरकार निष्पक्ष तरीके से मतदाता सूची संशोधन विवाद की जांच कर रही है और दोषी पाए जाने वाले हर अधिकारी या संगठन या एजेंसी को दंडित किया जाएगा।

Dakshin Bharat at Google News
उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में कई लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और अधिकारियों से पूछताछ जारी है। भारत के चुनाव आयोग ने मतदाता सूची को संशोधित करने का फैसला किया है और सरकार इसका स्वागत करेगी। चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र को महाराष्ट्र के गृह सचिव से बात करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी कानून को हाथ में न ले और दो राज्यों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध को खराब न करे।  

इसके अलावा उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस को कर्नाटक की बसों, उस राज्य में बसे कन्नड़ लोगों के जीवन और संपत्ति की रक्षा करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि अगले महीने होने वाले सत्र के दौरान बेलगावी में सुवर्णा सौधा के सामने कित्तूर रानी चेन्नम्मा और सांगोली रायन्ना की मूर्तियों को स्थापित करने की आधारशिला रखी जाएगी।

समान नागरिक संहिता के कड़े विरोध पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भाजपा के घोषणापत्र में है और कई राज्यों ने समितियों का गठन किया है। भाजपा का मानना है कि समान नागरिक संहिता होना बेहतर है।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में