मेंगलूरु ऑटोरिक्शा विस्फोट मामला जल्द एनआईए को सौंपा जाएगा

राज्य के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने घटनास्थल का दौरा किया

मेंगलूरु ऑटोरिक्शा विस्फोट मामला जल्द एनआईए को सौंपा जाएगा

विस्फोट के पहले दिन से एनआईए और केंद्रीय एजेंसियां जांच का हिस्सा हैं

मेंगलूरु/भाषा। कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रवीण सूद ने बुधवार को यहां कहा कि मेंगलूरु के एक ऑटो रिक्शा में हुए विस्फोट के मामले की तफ्तीश को आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को सौंपा जाएगा।

Dakshin Bharat at Google News
राज्य के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने सूद के साथ शहर के बाहरी हिस्से में घटनास्थल का दौरा किया। वे उस अस्पताल भी गए, जहां ऑटो चालक पुरुषोत्तम पुजारी का इलाज किया जा रहा है।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए, ज्ञानेंद्र ने कहा कि विस्फोट के आरोपी मोहम्मद शारिक ने तमिलनाडु में कोयम्बटूर और कन्याकुमारी समेत विभिन्न स्थानों का दौरा किया था और मामले की जांच जारी है। तहकीकात के तहत पुलिस की कई टीम गठित कर अलग-अलग जगहों पर भेजी गई हैं।

मंत्री के साथ मौजूद सूद ने कहा कि विस्फोट के पहले दिन से एनआईए और केंद्रीय एजेंसियां जांच का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि मामले को आधिकारिक तौर पर जल्द ही एनआईए के सुपुर्द किया जाएगा।

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए